Redmi Watch 3 के साथ Redmi Band 2 हुआ लॉन्च, पांच सैटेलाइट पोजिशन का है सपोर्ट
Redmi Band 2 में 1.47 इंच की TFT LCD स्क्रीन है जिसका रिजॉल्यूशन 172x320 पिक्सल और ब्राइटनेस 450 निट्स है। इसके साथ 100 वॉच फेसेज का सपरो्ट है और आप फोन से क्लिक की गई किसी तस्वीर को भी वॉलपेपर के तौर पर इस्तेमाल कर पाएंगे।

विस्तार
Redmi ने घरेलू मार्केट में एक नई स्मार्टवॉच और एक नए स्मार्ट बैंड को पेश किया है जिनमें Redmi Watch 3 और Redmi Band 2 शामिल हैं। Redmi Watch 3 और Redmi Band 2 की लॉन्चिंग चीन में Redmi K60 series के साथ हुई है। Redmi Watch 3 के साथ 1.75 इंच की एमोलेड डिस्प्ले दी गई है जिसका रिफ्रेश रेट 60Hz है। इसके अलावा रेडमी की इस वॉच में 121 स्पोर्ट्स मोड मिलेंगे। Redmi Watch 3 में 10 इनबिल्ट रनिंग कोर्स हैं और पांच प्रमुख सैटेलाइट पोजिशन सिस्टम है। अब जहां Redmi Band 2 का सवाल है तो इसमें 1.47 इंच की TFT LCD डिस्प्ले है।
Redmi Watch 3 की शुरुआती कीमत चीन में 599 चाइनीज युआन यानी करीब 7,000 रुपये है। यह वॉच इलिजेंट ब्लैंक और इवोरी व्हाइट कलर में मिलेगी। Redmi Band 2 की कीमत 159 युआन यानी करीब 2,000 रुपये रखी गई है और इसे मिडनाइट ब्लैक के अलावा ड्रीम व्हाइट कलर में खरीदा जा सकता है। ग्लोबल मार्केट में Redmi Watch 3 और Redmi Band 2 की लॉन्च की फिलहाल कोई खबर नहीं है।
रेडमी की इस वॉच में 1.75 इंच की एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 390x450 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 60Hz है। इसकी ब्राइटनेस 600 निट्स है। वॉच का कुल वजन 37 ग्राम है और यह सिलिकॉन स्ट्रैप के साथ आती है। Redmi Watch 3 के साथ ब्लूटूथ कॉलिंग का सपोर्ट है और साथ ही इसमें इमरजेंसी कॉल फीचर भी मिलता है।
Redmi Watch 3 में 121 स्पोट्स मोड हैं जिनमें आउटडोर रनिंग, साइकलिंग और स्विमिंग आदि शामिल हैं। इसमें 10 इन बिल्ट रनिंग कोच हैं जिनके साथ वॉच कोच का भी सपोर्ट है। वॉच के साथ GNSS चिप है जिसे लेकर Beidou, GPS, GLONASS, GALILEO और QZSS सैटेलाइट पोजिशन का दावा है।
इस वॉच में हेल्थ फीचर्स के तौर पर ब्लड ऑक्सीजन ट्रैकर, हार्ट रेट ट्रैकर और स्लीप मॉनिटर दिए गए हैं। इस वॉच में 289mAh की बैटरी है जिसे लेकर 12 दिनों के बैकअप दावा है। Redmi Watch 3 को वॉटर रेसिस्टेंट के लिए 5ATM की रेटिंग मिली है और इसे एंड्रॉयड 6.0 या iOS 12 के बाद की सभी डिवाइस के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है।
- 5G Services: जियो ने लखनऊ समेत इन 11 शहरों में 5जी सेवाओं की शुरुआत की, जानें कहां और कैसे मिलेगा इसका लाभ
- Upcoming Phone 2023: नए साल में लॉन्च होंगे ये शानदार स्मार्टफोन, खरीदने की प्लानिंग है तो ठहर जाएं
- USB Type-C: भारत में फोन से लेकर लैपटॉप तक के लिए होगा एक ही चार्जर, सरकार ने दी मान्यता
- jio Down: देशभर में जियो का सर्वर डाउन, यूजर्स ने सोशल मीडिया पर की शिकायत, कॉलिंग में आ रही दिक्कत