Redmi Watch 2 Lite स्मार्टवॉच भारत में हुई लॉन्च, 10 दिनों तक चलेगी बैटरी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 09 Mar 2022 02:19 PM IST
सार

Redmi Watch 2 Lite की बैटरी को लेकर 10 दिनों के बैकअप का दावा किया गया है। वॉच का वजन महज 35 ग्राम है। रेडमी की इस स्मार्टवॉच में इनबिल्ट जीपीएस भी है। इसके अलावा इस वॉच में 24 घंटे हार्ट रेट मॉनिटरिंग की सुविधा है।

विज्ञापन
Redmi Watch 2 Lite Launched in India with 10 days battery price and specifications
Redmi Watch 2 Lite - फोटो : amarujala

    विस्तार

    रेडमी ने अपने मेगा इवेंट में Redmi Note 11 Pro और Redmi Note 11 Pro+ 5G के साथ अपनी नई स्मार्टवॉच Redmi Watch 2 Lite को भी लॉन्च कर दिया है। Redmi Watch 2 Lite को पिछले साल नवंबर में ग्लोबली लॉन्च किया गया था। रेडमी इंडिया की इस नई स्मार्टवॉच के फीचर्स की बात करें तो इसमें 1.55 इंच की कलरफुल डिस्प्ले दी गई है।

    इसके अलावा Redmi Watch 2 Lite की बैटरी को लेकर 10 दिनों के बैकअप का दावा किया गया है। वॉच का वजन महज 35 ग्राम है। रेडमी की इस स्मार्टवॉच में इनबिल्ट जीपीएस भी है। इसके अलावा इस वॉच में 24 घंटे हार्ट रेट मॉनिटरिंग की सुविधा है।Redmi Watch 2 Lite की कीमत 4,999 रुपये है और इसकी बिक्री 15 मार्च से होगी।

    विज्ञापन

    Redmi Watch 2 Lite की स्पेसिफिकेशन

    Redmi Watch 2 Lite 1.55 इंच की डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 320x360 पिक्सल है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ v5 है। वॉच के साथ 100 वॉच फेसेज मिलेंगे और इसमें 100 वर्कआउट मोड भी होंगे। Redmi Watch 2 Lite के साथ 17 प्रोफेशनल मोड हैं। Redmi Watch 2 Lite को वाटर रेसिस्टेंट के लिए 5ATM की रेटिंग मिली है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Redmi Watch 2 Lite में ब्लड ऑक्सीजन मॉनिटर करने के लिए SpO2 सेंसर दिया गया है। इसमें स्लीप ट्रैकिंग के साथ स्ट्रेस मॉनिटरिंग का भी फीचर दिया गया है। Redmi Watch 2 Lite को एंड्रॉयड और आईओस दोनों के साथ इस्तेमाल किया जा सकेगा। इसमें 262mAh की बैटरी है जिसे लेकर 10 दिनों के बैकअप का दावा है। इसे इवोरी, ब्लैक और ब्लू कलर में खरीदा जा सकेगा। वॉटर रेसिस्टेंट के लिए इसे 5ATM की रेटिंग मिली है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें