Redmi Watch 2 Lite की लॉन्चिंग भारत में हुई कंफर्म, जानें फीचर्स

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 03 Mar 2022 03:04 PM IST
सार

Redmi Watch 2 Lite की बैटरी को लेकर 10 दिनों के बैकअप का दावा है। Redmi Watch 2 Lite की लॉन्चिंग की पुष्टि रेडमी इंडिया ने ट्वीट करके की है।

Redmi Watch 2 Lite India Launch Date Set for March 9 with Redmi Note 11 Pro
Redmi Watch 2 Lite - फोटो : redmi

    विस्तार

    रेडमी इंडिया ने अपनी नई स्मार्टवॉच Redmi Watch 2 Lite की भारत में लॉन्चिंग कंफर्म कर दी है। Redmi Watch 2 Lite की लॉन्चिंग 9 मार्च को Redmi Note 11 Pro और Redmi Note 11 Pro+ 5G के साथ होगी। Redmi Watch 2 Lite को पिछले साल नवंबर में ग्लोबली लॉन्च किया गया था।

    रेडमी की इस स्मार्टवॉच में इनबिल्ट जीपीएस है। इसके अलावा इस वॉच में 24 घंटे हार्ट रेट मॉनिटरिंग की सुविधा है। Redmi Watch 2 Lite की बैटरी को लेकर 10 दिनों के बैकअप का दावा है। Redmi Watch 2 Lite की लॉन्चिंग की पुष्टि रेडमी इंडिया ने ट्वीट करके की है।

    Redmi Watch 2 Lite की स्पेसिफिकेशन (ग्लोबल)

    Redmi Watch 2 Lite के भारतीय वर्जन के फीचर्स के बारे में तो अभी तक जानकारी नहीं मिली है, लेकिन ग्लोबल वेरियंट की जानकारी उपलब्ध है। Redmi Watch 2 Lite के ग्लोबल वेरियंट में 1.55 इंच की डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 320x360 पिक्सल है।

    इसमें कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ v5 है। वॉच के साथ 100 वॉच फेसेज मिलेंगे और इसमें 100 वर्कआउट मोड भी होंगे। Redmi Watch 2 Lite के साथ 17 प्रोफेशनल मोड हैं। Redmi Watch 2 Lite को वाटर रेसिस्टेंट के लिए 5ATM की रेटिंग मिली है।

    Redmi Watch 2 Lite में ब्लड ऑक्सीजन मॉनिटर करने के लिए SpO2 सेंसर दिया गया है। इसमें स्लीप ट्रैकिंग के साथ स्ट्रेस मॉनिटरिंग का भी फीचर दिया गया है। Redmi Watch 2 Lite को एंड्रॉयड और आईओस दोनों के साथ इस्तेमाल किया जा सकेगा। इसमें 262mAh की बैटरी है जिसे लेकर 10 दिनों के बैकअप का दावा है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें