Redmi ला रहा है नया 'सुपरफास्ट' डिवाइस: Amazon पर टीजर जारी, जानें क्या है 'Redmi S' का रहस्य

Suyash Pandey
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीSuyash Pandey
Sat, 09 May 2026 06:30 PM IST
सार

Redmi New Device India:

रेडमी ने भारत में एक नए डिवाइस को टीज करना शुरू कर दिया है, हालांकि कंपनी ने अभी तक यह साफ नहीं किया है कि यह स्मार्टफोन है या टैबलेट। अमेजन और शाओमी इंडिया पर लाइव हुए टीजर पेज में 'Redmi S' ब्रांडिंग दिखाई गई है। इससे नए सीरीज या परफॉर्मेंस-केंद्रित डिवाइस की अटकलें तेज हो गई हैं। माना जा रहा है कि यह डिवाइस दमदार प्रोसेसर, बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स के साथ आ सकता है।

विज्ञापन
Redmi Teases New Performance-Focused Device for India, ‘Redmi S’ Branding Sparks Speculation
'Redmi S' का रहस्य - फोटो : Redmi

    विस्तार

    शाओमी का सब-ब्रांड रेडमी भारत में एक बार फिर तहलका मचाने की तैयारी में है। कंपनी ने सोशल मीडिया पर एक नए डिवाइस को टीज करना शुरू कर दिया है। हालांकि, रेडमी ने अभी तक यह साफ नहीं किया है कि यह नया प्रोडक्ट क्या है, लेकिन अमेजन और शाओमी की वेबसाइट पर इसके लैंडिंग पेज लाइव हो चुके हैं।मुख्य फोकस 'स्पीड' पररेडमी के इस नए टीजर कैंपेन की पूरी थीम परफॉरमेंस और जबरदस्त स्पीड के इर्द-गिर्द बुनी गई है। कंपनी ने 'स्पीड अब सिर्फ एक फीचर नहीं, आने वाले कल की रूह है' और 'कुछ आ रहा है, जो आपके पकड़ने का इंतजार नहीं करेगा' जैसी दमदार टैगलाइन्स का इस्तेमाल कर यूजर्स की उत्सुकता बढ़ा दी है।

    इन संकेतों से साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि रेडमी किसी बेहद पावरफुल डिवाइस पर काम कर रहा है। इसे देखकर यह कयास भी लगाए जा रहे हैं कि यह कोई खास गेमिंग स्मार्टफोन हो सकता है या फिर एक हाई-परफॉरमेंस टैबलेट, जो अपनी रफ्तार से सबको चौंका देगा।

    विज्ञापन

    वहीं, एक चर्चा यह भी है कि इसके जरिए कंपनी भारत में अपनी सबसे लोकप्रिय 'K-Series' की दोबारा वापसी करा सकती है। इसके अलावा एक संभावना यह भी जताई जा रही है कि शायद Redmi एक बिल्कुल नई 'S' सीरीज के साथ मार्केट में कदम रखने की तैयारी में है। फिलहाल, यह नाम एक बड़े रहस्य की तरह बना हुआ है जिसे लेकर यूजर्स के बीच उत्सुकता काफी बढ़ गई है।चीनी 'टर्बो' सीरीज से हो सकता है कनेक्शनचर्चा यह भी है कि रेडमी अपनी चीन वाली टर्बो 5 सीरीज को भारत में नए नाम से ला सकता है। अगर ऐसा होता है, तो हमें बेहद ताकतवर फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। चीन में लॉन्च हुई टर्बो 5 सीरीज के फीचर्स कुछ ऐसे हैं:

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    फीचरसंभावित स्पेसिफिकेशन (टर्बो 5 सीरीज के आधार पर)
    प्रोसेसरडायमेंसिटी 8500 अल्ट्रा/ 9500s
    डिस्प्लेहाई रिफ्रेश रेट वाली स्मूथ स्क्रीन
    कैमरा50MP मेन + 8MP अल्ट्रा-वाइड + 20MP सेल्फी
    बैटरी7,560mAh से 9,000mAh तक की विशाल बैटरी
    चार्जिंग100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट

    कब होगा लॉन्च?

    आमतौर पर जब अमेजन पर माइक्रोसाइट लाइव हो जाती है तो इसका मतलब है कि लॉन्चिंग में अब ज्यादा दिन नहीं बचे हैं। आने वाले कुछ दिनों में रेडमी आधिकारिक तौर पर नाम और लॉन्च की तारीख का खुलासा कर सकता है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें