Redmi K50i जल्द होगा भारत में लॉन्च, कंपनी ने जारी किया टीजर
Redmi K50i की डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 144Hz होगा और इसके साथ डॉल्बी विजन का भी सपोर्ट होगा। डिस्प्ले की ब्राइटनेस 650 निट्स होगी।

विस्तार
रेडमी इंडिया का नया फोन Redmi K50i जल्द लॉन्च होने वाला है। Redmi K सीरीज का यह नया फोन लंबे समय बाद भारत में लॉन्च होने जा रहा है। रेडमी इंडिया ने फोन का टीजर भी जारी किया है, हालांकि लॉन्चिंग तारीख के बारे में जानकारी नहीं दी है। नए फोन को लेकर कंपनी “Redmi K IsBack” स्लोगन का इस्तेमाल कर रही है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कुछ दिन पहले ही Redmi K50i को भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) की वेबसाइट पर भी देखा गया है।
Redmi K50i को लेकर कहा जा रहा है कि यह Redmi Note 11T Pro का री-ब्रांडेड वर्जन होगा जिसे इसी साल मई में चीन में लॉन्च किया गया है। फीचर्स की बात करें तो Redmi K50i में 6.6 इंच की फुल एचडी प्लस आईपीएस डिस्प्ले मिल सकती है।
Redmi K50i की डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 144Hz होगा और इसके साथ डॉल्बी विजन का भी सपोर्ट होगा। डिस्प्ले की ब्राइटनेस 650 निट्स होगी। Redmi K50i 5G के साथ मीडियाटेक Dimensity 8100 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज मिल सकती है।
Redmi K50i को लेकर कहा जा रहा है कि इसमें तीन रियर कैमरे मिलेंगे जिनमें प्राइमरी लेंस 64 मेगापिक्सल का होगा। दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का होगा और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का होगा। फ्रंट में सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा मिल सकता है।
Redmi K50i के साथ डुअल स्टीरियो स्पीकर मिल सकता है जिसके साथ डॉल्बी एटमॉस का सपोर्ट होगा। फोन में हेडफोन जैक भी मिलेगा। Redmi K50i को MIUI 13 के साथ लॉन्च किया जाएगा। इसमें 5080mAh की बैटरी मिलेगी जिसके साथ 67W की फास्ट चार्जिंग भी मिलेगी।