Redmi Note 12, Redmi Note 12 pro, Redmi Note 12 pro plus भारत में हुए लॉन्च

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 05 Jan 2023 10:38 AM IST
सार

Redmi Note 12, Redmi Note 12 pro, Redmi Note 12 pro plus के साथ 5जी का सपोर्ट दिया गया है। आज के इवेंट की एक खास बात यह रही है कि शाओमी इंडिया के पूर्व मैनेजिंग डायरेक्टर मनु कुमार जैन भी इवेंट मे मौजूद थे। जैन 2020 से ग्लोबल मैनेजिंग डायरेक्टर की भूमिका निभा रहे हैं।

Redmi Supernote 12 series first 5G smartphone launch via Jio True 5G network
Redmi Note 12 5G series - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    अपडेट-

    Redmi Note 12 की शुरुआती कीमत 17,999 रुपये, Redmi Note 12 Pro+ की शुरुआती कीमत 29,999 रुपये और Redmi Note 12 Pro की शुरुआती कीमत 26,999 रुपये है। Redmi Note 12, Redmi Note 12 pro, Redmi Note 12 pro plus के साथ 5जी का सपोर्ट दिया गया है।

    भारत में आज Redmi Supernote 12 सीरीज की लॉन्चिंग होने वाली है। Redmi Supernote 12 के लिए कंपनी ने रिलायंस जियो के साथ साझेदारी की है और सबसे खास बात यह है कि Redmi Supernote 12 की लॉन्चिंग इवेंट का प्रसारण भी Jio True 5G नेटवर्क के जरिए यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया हैंडल पर किया जाएगा। फोन की बिक्री फ्लिपकार्ट से होगी।

    Redmi Supernote 12 की लॉन्चिंग का इवेंट लाइव प्रसारण आज यानी 5 जनवरी को दोपहर 12 बजे रेडमी इंडिया के सभी सोशल मीडिया हैंडल के जरिए किया जाएगा। इस सीरीज के तहत आज भारत में Redmi Note 12 5G, Redmi Note 12 Pro और Redmi Note 12 Pro+ को पेश किया जा सकता है। बता दें कि शाओमी ने हाल ही में Redmi Note 12 Pro 5G चीन में लॉन्च किया है। कंपनी के टीजर के मुताबिक फोन को 200 मेगापिक्सल कैमरा और 120 वॉट की फास्ट चार्जिंग के साथ पेश किया जाएगा।

    Redmi Note 12 5G series की स्पेसिफिकेशन

    Redmi Note 12 5G में 6.67 इंच की Samsung GOLED FHD+ डिस्प्ले होगी जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। फोन में स्नैपड्रैगन 4 प्रोससेर मिल सकता है। इसके अलावा इसमें 48 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है।

    Redmi Note 12 Pro और Note 12 Pro+ में भी 6.67 इंच की FHD+ OLED डिस्प्ले होगी जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। डिस्प्ले के साथ डॉल्बी विजन, HDR10+ और 900 निट्स ब्राइटनेस मिलेगी। फोन में मीडियाटेक Dimensity 1080 प्रोसेसर के साथ ग्राफिक्स के लिए Mali-G68 GPU और MIUI 13 मिलेगा।

    Redmi Note 12 Pro को 6GB/128GB, 8GB/128GB, 8GB/256GB और 12GB/256GB वेरियंट में जबकि Redmi Note 12 Pro+ को 8GB/256GB और 12GB/256GB स्टोरेज वेरियंट में पेश किया जा सकता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें