Redmi Smart TV X43 टीवी भारत में नौ फरवरी को होगा लॉन्च, जानें फीचर्स

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 29 Jan 2022 11:02 AM IST
सार

Redmi Smart TV X43 इस सीरीज का सबसे छोटा मॉडल होगा। Redmi Smart TV 43 भारतीय बाजार में पहले से है लेकिन इसमें फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है,

Redmi Smart TV X43 With 4K Display Dolby Vision launch in India Launch Set for February 9
Redmi Smart TV X43 - फोटो : redmi

    विस्तार

    Redmi Smart TV X43 स्मार्ट टीवी की भारत में लॉन्चिंग कंफर्म हो गई है। Redmi Smart TV X43 को भारत में 9 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा। इस टीवी में 43 इंच की 4K रिजॉल्यूशन वाली डिस्प्ले मिलेगी। इसकी लॉन्चिंग के साथ ही Redmi Note 11S और Redmi Smart Band Pro को भी पेश किया जाएगा।

    रेडमी स्मार्ट टीवी की एक्स सीरीज में पहले से Redmi Smart TV X50, X55 और X65 भारतीय बाजार में उपलब्ध हैं। Redmi Smart TV X43 इस सीरीज का सबसे छोटा मॉडल होगा। Redmi Smart TV 43 भारतीय बाजार में पहले से है लेकिन इसमें फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है, जबकि Redmi Smart TV X43 टीवी के साथ 4K डिस्प्ले मिलेगी। Redmi TV X43 के साथ 4K HDR और डॉल्बी विजन का सपोर्ट मिलेगा।

    Redmi TV X43 टीवी का प्रचार कंपनी फ्यूचर रेडी फ्लैगशिप परफॉर्मेंस के तौर पर कर रही है। इससे पहले Redmi X सीरीज स्मार्ट टीवी को मीडियाटेक के क्वॉडकोर प्रोसेसर, Mali G52 GPU और 2 जीबी रैम के साथ पेश किया गया है। Redmi TV X43 को 30W के स्पीकर के साथ पेश किया जाएगा जिसके साथ डॉल्बी ऑडियो का सपोर्ट मिलेगा।

    Redmi Smart TV X43 में एंड्रॉयड टीवी का सपोर्ट मिलेगा जिसके साथ कंपनी का PatchWall सॉफ्टवेयर भी होगा। टीवी के साथ स्मार्ट डिवाइस जैसे स्मार्ट बल्ब, Mi Air Purifier को भी कंट्रोल करने का विकल्प मिलेगा। टीवी की कीमत 40 हजार रुपये से कम होगी।