ऑलवेज ऑन डिस्प्ले के साथ Redmi Smart Band Pro भारत में लॉन्च, कीमत 3,999 रुपये
Redmi Smart Band Pro की बैटरी को लेकर 14 दिनों के बैकअप का दावा किया गया है। इवेंट में Redmi Smart TV X43 को भी लॉन्च किया गया है।

विस्तार
रेडमी इंडिया ने अपने मेगा इवेंट में Redmi Smart Band Pro को भारत में लॉन्च कर दिया है। Redmi Smart Band Pro को Redmi Note 11 और Redmi Note 11S के साथ पेश किया गया है। रेडमी के इस स्मार्ट बैंड में 110 वर्कआउट मोड्स हैं। Redmi Smart Band Pro की बैटरी को लेकर 14 दिनों के बैकअप का दावा किया गया है। इवेंट में Redmi Smart TV X43 को भी लॉन्च किया गया है।
Redmi Smart Band Pro की कीमत
Redmi Smart Band Pro की कीमत 3,999 रुपये रखी गई है, लेकिन ऑफर के तहत इसे 3,499 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इसकी बिक्री 14 फरवरी से Mi Home, Amazon और ऑफलाइन स्टोर से होगी।
Redmi Smart Band Pro की स्पेसिफिकेशन
Redmi Smart Band Pro में 1.47 इंच की ऑलवेज ऑन एमोलेड डिस्प्ले दी गई है जिसके साथ टच का सपोर्ट है। इसके साथ Apollo 3.5 प्रोसेसर और 200mAh की बैटरी दी गई है जिसे लेकर 14 दिनों के बैकअप का दावा किया गया है। पावर सेविंग मोड में बैटरी 20 दिनों तक चलेगी। Redmi Smart Band Pro के साथ LifeQ हेल्थ ट्रैकिंग एल्गोरिद्म मिलेगा और इसमें PPG हार्ट रेट सेंसर का भी सपोर्ट है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ v5.0 है और वाटर रेसिस्टेंट के लिए इसे 5ATM की रेटिंग मिली है।
इसमें 110 वर्कआउट मोड्स के साथ ब्लड ऑक्सीजन को ट्रैक करने के लिए SpO2 सेंसर भी दिया गया है। इसके अलावा इसमें स्लीप ट्रैकिंग भी है। यह बैंड कई तरह की एक्सरसाइज को ऑटोमेटिक डिटेक्ट करता है। इसमें स्ट्रेस मॉनिटरिंग है और ब्रिदिंग एक्सरसाइज भी है।