48MP रियर कैमरे वाले इस फोन की फ्लैश सेल आज, अमेजन से होगी 12 बजे बिक्री

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 10 Sep 2020 09:12 AM IST
Redmi Note 9 Sale Today via Amazon and Mi.com Price Specifications
redmi note 9 - फोटो : xiaomi

    शाओमी के नए स्मार्टफोन रेडमी नोट 9 (Redmi Note 9) की आज (10 सितंबर 2020) को फिर से खरीदने का मौका है। रेडमी नोट 9 की सेल आज दोपहर 12 बजे से कंपनी की आधिकारिक साइट और ई-कॉमर्स साइट अमेजन इंडिया पर शुरू होगी। फोन के फीचर्स की बात करें तो इसमें मीडियाटेक का दमदार प्रोसेसर हीलियो जी85 दिया गया है। इसके अलावा इस फोन में 48 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। आइए इस फोन की सेल और फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं...

    शाओमी का रेडमी नोट 9 स्मार्टफोन 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज, 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम +128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में मिलेगा, जिनकी कीमत क्रमश: 11,999, 13,499 और 14,999 रुपये है। ऑफर की बात करें तो ग्राहकों को आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड से इस स्मार्टफोन की खरीदारी करने पर पांच फीसदी डिस्काउंट मिलेगा, जबकि अमेजन पे से पेमेंट करने पर 50 रुपये का कैशबैक दिया जाएगा। इसके अलावा इस स्मार्टफोन को नो-कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन के साथ भी खरीदा जा सकता है।

    शाओमी रेडमी नोट 9 स्मार्टफोन में 6.53 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 1,080x2,340 पिक्सल है। साथ ही इस स्मार्टफोन में स्क्रीन की सुरक्षा के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 और बेहतर परफॉर्मेंस के लिए मीडियाटेक हीलियो जी85 प्रोसेसर का सपोर्ट दिया गया है। वहीं, यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित एमआईयूआई 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

    कैमरे की बात करें तो यूजर्स को रेडमी नोट 9 स्मार्टफोन में क्वाड कैमरा सेटअप मिला है, जिसमें 48 मेगापिक्सल का सैमसंग ISOCELL सेंसर, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-लेंस, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मौजूद है। इसके अलावा इस फोन के फ्रंट में 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

    कंपनी ने रेडमी नोट 9 स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिहाज से 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, जीपीएस, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और यूएसबी पोर्ट टाइप-सी जैसे फीचर्स दिए हैं। इसके साथ ही यूजर्स को इस डिवाइस में 5,020 एमएएच की बैटरी मिली है, जो 22.5 वॉट फास्ट चार्जिंग फीचर से लैस है।

    और पढ़ें...