सिर्फ 90 सेकेंड में आउट ऑफ स्टॉक हुआ Redmi Note 9 Pro, 24 मार्च को होगी अगली फ्लैश सेल

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Tue, 17 Mar 2020 06:36 PM IST
सार

Redmi Note 9 Pro 90 सेकेंड में हुआ आउट ऑफ स्टॉकRedmi Note 9 Pro आज पहली सेल के लिए हुआ था उपलब्धकंपनी ने नोट 9 प्रो को कुछ दिनों पहले किया था लॉन्च

विज्ञापन
Redmi Note 9 Pro out of stock in just 90 seconds in first sale know all about it
Redmi Note 9 pro - फोटो : social media

    विस्तार

    शाओमी का लेटेस्ट स्मार्टफोन रेडमी नोट 9 प्रो (Redmi Note 9 Pro) अपनी पहली सेल में आउट ऑफ स्टॉक हो गया है। कंपनी के सीईओ मनु कुमार जैन ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर इस बंपर सेल की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा है कि रेडमी नोट 9 प्रो को अपनी पहली सेल में अच्छा रिसपॉन्स मिला है और मात्र 90 सेकेंड में इस फोन के सारे यूनिट बिक गए। हालांकि, कंपनी ने इस फोन की सेल से जुड़े आंकड़े अब तक जारी नहीं किए हैं। आपको बता दें कि कंपनी ने रेडमी नोट 9 प्रो को हाल में लॉन्च किया था।

    यह फोन 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज वेरियंट में मिलेगा जिनकी कीमतें क्रमशः 12,999 रुपये और 15,999 रुपये हैं। वहीं, ऑफर्स की बात करें तो ग्राहकों को एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से खरीदारी करने पर 500 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। साथ ही इस फोन को नो कॉस्ट ईएमआई और एक्सचेंज ऑफर के साथ खरीदा जा सकेगा।

    विज्ञापन

    फोन में 6.67 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है। Redmi Note 9 pro में चार रियर कैमरे हैं जिनमें एक कैमरा 48 मेगापिक्सल का, दूसरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड, तीसरा 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और चौथा 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर है। फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। इस फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर मिलेगा। इसके अलावा फोन में गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन भी है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें