Redmi Note 9 और Mi Note 10 Lite से आज उठेगा पर्दा, मिल सकते हैं शानदार फीचर्स

चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी (Xiaomi) अपने लेटेस्ट डिवाइस रेडमी नोट 9 (Redmi Note 9) और एमआई नोट 10 लाइट (Mi Note 10 Lite) को लॉन्च करने वाली है। लॉन्चिंग से पहले ही इन दोनों स्मार्टफोन की कई रिपोर्ट लीक हो चुकी हैं, जिनसे संभावित कीमत और कुछ स्पेसिफिकेशन की जानकारी मिली है। लीक रिपोर्ट के मुताबिक, यूजर्स को इन दोनों स्मार्टफोन में दमदार डिस्प्ले, बैटरी और प्रोसेसर का सपोर्ट मिल सकता है। आपको बता दें कि कंपनी ने इससे पहले रेडमी नोट 9 प्रो और नोट 9 प्रो मैक्स को ग्लोबल बाजार में उतारा था।
Redmi Note 9 और Mi Note 10 Lite का लॉन्चिंग कार्यक्रम
अगामी रेडमी नोट 9 और एमआई नोट 10 लाइट स्मार्टफोन को आज ऑनलाइन इवेंट के जरिए लॉन्च किया जाएगा। यह कार्यक्रम भारतीय समयानुसार शाम 5.30 बजे से शुरू हो जाएगा। वहीं, लोग इस लॉन्चिंग कार्यक्रम को कंपनी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं।
Redmi Note 9 की संभावित कीमत
लीक रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी इस स्मार्टफोन की कीमत मिड-प्रीमियम रेंज में रखेगी। हालांकि, इस स्मार्टफोन की असल कीमत और स्पेसिफिकेशन की जानकारी लॉन्चिंग कार्यक्रम के बाद ही मिलेगी।
इसे भी पढ़ें: Google Meet से सभी लोग फ्री में कर सकेंगे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग, जूम से होगी टक्कर
Redmi Note 9 की संभावित स्पेसिफिकेशन
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यूजर्स को इस स्मार्टफोन में 6.53 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगा। साथ ही कंपनी इस फोन में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए मीडियाटेक हीलियो जी85 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम का सपोर्ट दे सकती है। वहीं, यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। कैमरे की बात करें तो इस फोन में क्वाड कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। लेकिन अब तक सेंसर्स और अन्य फीचर्स की जानकारी नहीं मिली है।
Mi Note 10 Lite के संभावित फीचर्स
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यूजर्स को इस स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 730जी प्रोसेसर, 30 वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ 5,260 एमएएच की बैटरी और वॉटर-ड्रॉप नॉच डिस्प्ले मिलेगा। हालांकि, अब तक अन्य फीचर्स की जानकारी नहीं मिली है।