शाओमी Redmi Note 5 Pro के लिए आज कर सकेंगे प्री-ऑर्डर

टेक डेस्क, अमर उजाला
Fri, 13 Apr 2018 09:55 AM IST
Redmi Note 5 Pro Will Be available for Pre Orders via Mi.com today
Redmi Note 5 Pro

    रेडमी नोट 5 प्रो के लिए फ्लैश सेल मेंं हो रही मारामारी के बीच शाओमी ने इस फोन के लिए प्री-ऑर्डर का विक्लप दे दिया है। रेडमी नोट 5 प्रो के लिए 13 अप्रैल 2018 को दोपहर 12 बजे से mi.com से प्री-ऑर्डर किया जा सकेगा, हालांकि इस दौरान आपको पेमेंट भी करना होगा। प्री-ऑर्डर के अगले 6 वर्किग डे में फोन की डिलीवरी हो जाएगी। स्मार्टफोन के अलावा शाओमी के Redmi Note 5, Mi TV 4A 43 इंच, 32 इंच और Mi TV 4 का 55 इंच वाला मॉडल भी एमआई.कॉम से खरीदा जा सकता है।

    रेडमी नोट 5 प्रो की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    Xiaomi Redmi Note 5 PRO
    Xiaomi Redmi Note 5 PRO

    रेडमी नोट 5 प्रो में स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर है। इस फोन में 6 जीबी रैम मिलेगी। इस फोन में आईफोन X जैसा डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा। इसमें एक कैमरा 12 मेगापिक्सल का और दूसरा 5 मेगापिक्सल का होगा। वहीं फ्रंट कैमरा 20 मेगापिक्सल का होगा। फोन के रियर और फ्रंट दोनों कैमरे के साथ ब्यूटी 4.0 फीचर मिलेगा जिसकी मदद से आप आसानी से फोटो की शानदार एडिटिंग कर सकेंगे।

    इस फोन में 5.99 इंच की डिस्प्ले होगी। इसके अलावा फोन में 4000 एमएएच की बैटरी, एंड्रॉयड नूगट 7.0, फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर होगा। Redmi Note 5 Pro के 4GB/64GB वेरियंट की कीमत 13,999 रुपये और 6GB/64GB वेरियंट की कीमत 16,999 रुपये होगी।रेडमी नोट 5 प्रो के साथ भी जियो की ओर से 2,200 रुपये का कैशबैक मिलेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें