5,080mAh बैटरी और 144Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले के साथ लॉन्च हुआ Redmi का यह फोन, कीमत भी है कम
नया स्मार्टफोन Redmi Note 11T Pro के सक्सेसर के दौर पर आया है, इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट और डॉल्बी विजन सपोर्ट के साथ 6.6 इंच का फुल एचडी प्लस एलसीडी डिस्प्ले मिलता है।

विस्तार
स्मार्टफोन ब्रांड रेडमी ने अपने नए मिड रेंज फोन Redmi Note 12T Pro को लॉन्च कर दिया है। इस फोन को Xiaomi के Redmi Note 12 सीरीज के लेटेस्ट फोन के रूप में पेश किया गया है। नया स्मार्टफोन Redmi Note 11T Pro के सक्सेसर के दौर पर आया है, इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट और डॉल्बी विजन सपोर्ट के साथ 6.6 इंच का फुल एचडी प्लस एलसीडी डिस्प्ले मिलता है। Redmi Note 12T Pro VC लिक्विड कूलिंग के लिए सपोर्ट के साथ MediaTek Dimensity 8200 Ultra प्रोसेसर से लैस है। फोन में 64 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 5,080mAh की बैटरी का सपोर्ट दिया गया है। नए फोन में डॉल्बी एटमॉस के साथ डुअल स्पीकर हैं।
रेडमी के नए फोन को कार्बन ब्लैक, आइस फॉग व्हाइट और ब्लू कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। फोन चार स्टोरेज ऑप्शन में आता है। फोन के 8GB + 128GB की कीमत 1,599 चीनी युआन (लगभग 19,000 रुपये), 8GB + 256GB की कीमत 1,699 चीनी युआन (लगभग 20,000 रुपये) और 12GB + 256GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 1,999 चीनी युआन (लगभग 23,000 रुपये) है। फोन को फिलहाल घरेलू मार्केट में पेश किया गया है, इसकी ग्लोबल लॉन्चिंग को लेकर कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है। इस फोन को भारत में Redmi K60i के नाम से पेश किया जा सकता है।
रेडमी नोट 12टी प्रो में 6.6 इंच का फुल एचडी प्लस एलसीडी डिस्प्ले मिलता है, जो (2460 X 1080 पिक्सल) रिजॉल्यूशन और 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आता है। डिस्प्ले के साथ HDR10 का भी सपोर्ट मिलता है। फोन में ऑक्टा कोर MediaTek Dimensity 8200 Ultra प्रोसेसर और 12 जीबी तक LPDDR5 रैम का सपोर्ट मिलता है। फोन में वैपर कूलिंग चैंबर और थर्मल मैनेजमेंट के लिए 10000 मिमी स्क्वायर का डिप्रेशन एरिया मिलता है।
- Google का अलर्ट: Smart TV बन सकती है खतरे का कारण! कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती
- OnePlus ने भारत में लॉन्च किया स्पेशल एडिशन फोन, मार्बल फिनिश के लिए हुआ है रॉक मटेरियल का इस्तेमाल
- Acer Gaming Laptop: लॉन्च हुआ नया गेमिंग लैपटॉप Aspire 5, कॉम्पैक्ट साइज से साथ मिलेगी फास्ट चार्जिंग
- AI App: बड़े कमाल का है यह एआई एप, चुटकियों में बता देगा सामान असली है या नकली