Redmi Note 12 Turbo: 28 मार्च को लॉन्च होगा फोन, मिलेगा Snapdragon 7+ Gen 2 प्रोसेसर और ट्रिपल कैमरा सेटअप

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Wed, 22 Mar 2023 12:38 PM IST
सार

Redmi Note 12 Turbo को Redmi Note 12 Pro Plus 5G के अपग्रेडेशन वर्जन के तौर पर पेश किया जा सकता है। फोन में नया क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7+ जेन 2 प्रोसेसर और OLED डिस्प्ले पैनल मिलेगा।

विज्ञापन
Redmi Note 12 Turbo set to Launch for March 28 with Snapdragon 7+ Gen 2 SoC know price and features
Redmi Note 12 Turbo - फोटो : Xiaomi

    विस्तार

    रेडमी ने अपने नए मिड रेंज फोन Redmi Note 12 Turbo की ऑफिशियल लॉन्च तारीख का एलान कर दिया है। इस फोन को 28 मार्च को घरेलू मार्केट में पेश किया जाएगा। फोन को Redmi Note 12 Pro Plus 5G के अपग्रेडेशन वर्जन के तौर पर पेश किया जा सकता है। फोन में नया क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7+ जेन 2 प्रोसेसर और OLED डिस्प्ले पैनल मिलेगा। कंपनी ने दावा किया है कि इस प्रोसेसर के साथ आने वाला यह पहला फोन होगा।

    आधिकारिक लॉन्च से पहले कंपनी ने आगामी Redmi Note 12 Turbo के कुछ प्रमुख फीचर्स की पुष्टि की है। कंपनी का दावा है कि रेडमी नोट 12 टर्बो नए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर के साथ एक नया मानक सेट करेगा। स्नैपड्रैगन 7+ जेन 2 प्रोसेसर 4nm प्रोसेस पर आधारित है और इसकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 2.91GHz है। यह एड्रेनो 725 जीपीयू के साथ आता है। स्नैपड्रैगन 7 जेन 1 प्रोसेसर की तुलना में इस प्रोसेसर के 50 प्रतिशत बेहतर परफॉरमेंस का दावा किया गया है। क्वालकॉम का यह भी दावा है कि स्नैपड्रैगन 7+ जेन 2 प्रोसेसर अपने पुराने प्रोसेसर की तुलना में 13 प्रतिशत अधिक एफिशिएंट है।

    विज्ञापन

    परफॉरमेंस के अलावा शाओमी ने फोन की डिजाइन का भी खुलासा किया है। रेडमी नोट 12 टर्बो दिखने में काफी हद तक Redmi Note 12 Pro और Redmi Note 12 Pro Plus 5G जैसा ही होगा, जिसने चीन और भारत में डेब्यू किया था। फोन में एक फ्लैट फ्रेम डिजाइन है और इसमें पीछे की तरफ तीन राउंड कैमरा रिंग हैं। कंपनी द्वारा जारी टीजर के अनुसार, फोन में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर होगा। दो अन्य कैमरे अल्ट्रा-वाइड और मैक्रो लेंस होंगे। कैमरा सेंसर के साथ एक एलईडी फ्लैश मॉड्यूल भी है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें