ऐसी दीवानगी देखी नहीं कहीं: एक घंटे में 3,50,000 लोगों ने खरीदा यह स्मार्टफोन, आप भी जान लें इसके फीचर्स

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 01 Nov 2022 02:05 PM IST
सार

रेडमी नोट 12 सीरीज के तहत Redmi Note 12, 12 Pro, 12 Pro+ और Redmi Note 12 Explorer Edition फोन लॉन्च हुए हैं, हालांकि कंपनी ने यह जानकारी नहीं दी है सेल में कौन से मॉडल की बिक्री सबसे अधिक हुई है।

विज्ञापन
REDMI NOTE 12 SERIES SOLD MORE THAN 350000 UNITS IN 1 HOUR OF SALE
REDMI NOTE 12 SERIES - फोटो : ithome

    विस्तार

    शाओमी ने पिछले सप्ताह ही Redmi Note 12 series सीरीज को चीन में लॉन्च किया है। 27 अक्तूबर की लॉन्चिंग के बाद फोन की बिक्री हुई। पहली सेल में महज एक घंटे के अंदर 3,50,000 लोगों ने रेडमी नोट 12 सीरीज के फोन को खरीदा है। इसकी जानकारी रेडमी ने चाइनीज सोशल मीडिया साइट पर दी है। आपको बता दें कि रेडमी नोट 12 सीरीज के तहत Redmi Note 12, 12 Pro, 12 Pro+ और Redmi Note 12 Explorer Edition फोन लॉन्च हुए हैं, हालांकि कंपनी ने यह जानकारी नहीं दी है सेल में कौन से मॉडल की बिक्री सबसे अधिक हुई है।

    Redmi Note 12 5G की स्पेसिफिकेशन

    Redmi Note 12, Redmi Note 12 Pro और Redmi Note 12 Pro+
    Redmi Note 12, Redmi Note 12 Pro और Redmi Note 12 Pro+ - फोटो : xiaomi

    Redmi Note 12 5G में एंड्रॉयड 12 आधारित MIUI 13 है। इसके अलावा Redmi Note 12 में 6.67 इंच की फुल एचडी सैमसंग की डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 1200 निट्स है। फोन में स्नैपड्रैगन 4 Gen 1 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी।

    विज्ञापन

    Redmi Note 12 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें प्राइमरी लेंस 48 मेगापिक्सल का है। दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का है। फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। Redmi Note 12 5G में 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 33W की फास्ट चार्जिंग है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Redmi Note 12 Pro में भी एंड्रॉयड 12 आधारित MIUI 13 है। इसके अलावा फोन में 6.67 इंच की फुल एचडी प्लस OLED डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 1200 निट्स है और इसके साथ HDR10+ का भी सपोर्ट है। फोन में मीडियाटेक Dimensity 1080 प्रोसेसर के साथ 12 जीबी LPDDR4x रैम और ग्राफिक्स के लिए Mali-G68 GPU मिलता है।

    Redmi Note 12 Pro में तीन रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का Sony IMX766 सेंसर है जिसके साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन भी है। दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो है। सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। Redmi Note 12 Pro में 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 67W की फास्ट चार्जिंग है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें