Redmi Note 12 Series: 200MP का कैमरा, 210W की फास्ट चार्जिंग भी मिलेगी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 28 Oct 2022 11:56 AM IST
सार

Redmi Note 12 Pro में तीन रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 200 मेगापिक्सल का है जिसके साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन भी है। दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो है।

Redmi Note 12 Series launched With 5000mAh Battery 200 Megapixel Camera Price Specifications
Redmi Note 12, Redmi Note 12 Pro और Redmi Note 12 Pro+ - फोटो : xiaomi

    विस्तार

    रेडमी ने तमाम लीक्स के सामने आने के बाद आखिरकार Redmi Note 12 Series सीरीज को चीन में लॉन्च कर दी है। Redmi Note 12 सीरीज के तहत तीन फोन लॉन्च हुए हैं जिनमें Redmi Note 12, Redmi Note 12 Pro और Redmi Note 12 Pro+ शामिल हैं। इन तीनों पोन में एक ही जैसी OLED पैनल की डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है और तीनों में 5000mAh की बैटरी दी गई है। Redmi Note 12, Redmi Note 12 Pro और Redmi Note 12 Pro+ में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

    Redmi Note 12 की शुरुआती कीमत 1,199 चीनी युआन यानी करीब 13,600 रुपये है, वहीं इसके टॉप वेरियंट की कीमत 1,699 युआन यानी करीब 19,300 रुपये है। Redmi Note 12 Pro की शुरुआती कीमत 1,699 युआन यानी करीब 19,300 रुपये और Redmi Note 12 Pro+ की शुरुआती कीमत 2,099 युआन यानी करीब 23,000 रुपये है। Redmi Note 12, Redmi Note 12 Pro और Redmi Note 12 Pro+ को मिडनाइट डार्क, टाइम ब्लू और मिरर Porcelain व्हाइट में खरीदा जा सकेगा Redmi Note 12 Pro को शैलो ड्रीम गैलेक्सी शेड में भी पेश किया गया है। Redmi Note 12 Explorer Edition की कीमत 2,399 युआन यानी करीब 27,200 रुपये है। Redmi Note 12 Trend Edition स्ट्रिप्ड डिजाइन के साथ आता है जिसकी कीमत 2,599 युआन यानी करीब 29,500 रुपये है।

    Redmi Note 12 5G में एंड्रॉयड 12 आधारित MIUI 13 है। इसके अलावा Redmi Note 12 में 6.67 इंच की फुल एचडी सैमसंग की डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 1200 निट्स है। फोन में स्नैपड्रैगन 4 Gen 1 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी।

    Redmi Note 12 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें प्राइमरी लेंस 48 मेगापिक्सल का है। दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का है। फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। Redmi Note 12 5G में 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 33W की फास्ट चार्जिंग है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें