Redmi Note 12 5G का नया का 256GB स्टोरेज वेरियंट हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 31 Mar 2023 03:17 PM IST
सार

Redmi Note 12 4G की लॉन्चिंग के साथ ही Redmi ने कंफर्म किया था कि Redmi Note 12 5G हाई एंड स्टोरेज में लॉन्च होगा। अब कंपनी ने Redmi Note 12 5G को 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज में पेश किया है।

विज्ञापन
Redmi Note 12 5G 256GB Storage Variant Launched in India on Sale Starting April 6
Redmi Note 12 5G - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    Redmi Note 12 5G को इसी साल की शुरुआत में शाओमी ने Redmi Note 12 Pro 5G और Redmi Note 12 Pro+ 5G के साथ लॉन्ट किया था। यह फोन दो रैम और स्टोरेज वेरियंट में उपलब्ध था। Redmi Note 12 4G की लॉन्चिंग के साथ ही Redmi ने कंफर्म किया था कि Redmi Note 12 5G हाई एंड स्टोरेज में लॉन्च होगा। अब कंपनी ने Redmi Note 12 5G को 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज में पेश किया है।

    Redmi Note 12 5G के 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 17,999 रुपये है, वहीं 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 19,999 रुपये है। नए वेरियंट 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 21,999 रुपये रखी गई है। फोन को फ्रोस्टेट ग्रीन, मैटे ब्लैक और Mystique ब्लू कलर में खरीदा जा सकेगा। नए फोन की बिक्री 6 अप्रैल को दोपहर 12 बजे अमेजन इंडिया से होगी।

    विज्ञापन

    Redmi Note 12 5G में एंड्रॉयड 12 के साथ MIUI 13 है। इसके अलावा इसमें 6.67 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है और ब्राइटनेस 1200 निट्स है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटक्शन है। इसमें स्नैपड्रैगन 4 Gen 1 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम, ग्राफिक्स के लिए Adreno 619 GPU और 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। Redmi Note 12 5G में तीन रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 48 मेगापिक्सल का कैमरा है। दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का है। फोन के साथ 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें