Redmi लाया कम कीमत में दमदार फीचर्स वाला फोन, इसमें है 8GB रैम और एमोलेड डिस्प्ले, जानें अन्य खूबियां

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Thu, 30 Mar 2023 04:45 PM IST
सार

Redmi Note 12 4G को 15 हजार से कम कीमत में लॉन्च किया गया है। फोन में 128 जीबी की स्टोरेज और MediaTek Helio G85 चिपसेट मिलता है। फोन में 5000 एमएएच की बैटरी और फास्ट चार्जिंग भी है।

विज्ञापन
Redmi Note 12 4G launched in india With 50Mp Camera Fast Charging know Price Specifications
Redmi Note 12 4G - फोटो : Redmi

    विस्तार

    रेडमी ने गुरुवार को अपने नए किफायती फोन Redmi Note 12 4G को भारत में लॉन्च कर दिया है। रेडमी नोट 12 सीरीज के तहत अब चार फोन मार्केट में उपलब्ध हो गए है, जिनमें रेडमी नोट 12 5G, रेडमी नोट प्रो 5G, रेडमी नोट प्रो प्लस 5G और रेडमी नोट 12 4G शामिल हैं। रेडमी नोट 12 4G को 15 हजार से कम कीमत में लॉन्च किया गया है। फोन में 128 जीबी की स्टोरेज और MediaTek Helio G85 चिपसेट मिलता है। फोन के साथ 5000 एमएएच की बैटरी और फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है।

    फोन को तीन कलर ऑप्शन लूनर ब्लैक, फ्रॉस्टेड आइस ब्लू और सनराइज गोल्ड में पेश किया गया है। फोन दो स्टोरेज ऑप्शन 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है, इनकी कीमत क्रमशः 14,999 रुपये और 16,999 रुपये है। फोन के साथ कंपनी ICICI बैंक कार्ड का उपयोग करके खरीदारी पर 1,000 की छूट भी दे रही है। साथ ही ग्राहकों को फोन की खरीदारी पर 1,500 रुपये का लॉयल्टी डिस्काउंट भी मिलेगा। फोन को 6 अप्रैल दोपहर 12 बजे से अमेजन इंडिया, कंपनी की ऑफिशियल साइट और रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकेगा।

    विज्ञापन

    फोन के साथ 4जी कनेक्टिविटी मिलती है। यह डुअल सिम को सपोर्ट करता है। Redmi Note 12 4G में 6.67 इंच का फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले पैनल मिलता है, जो (2400 x 1080 पिक्सल) रिजॉल्यूशन, 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, 240 हर्ट्ज टच सैंपलिंग रेट और पीक ब्राइटनेस 1200 निट्स के साथ आता है। स्मार्टफोन में एंड्रॉयड 13 आधारित MIUI 14 मिलता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    फोन में 6nm ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 685 प्रोसेसर और 8 जीबी तक LPDDR4X रैम का सपोर्ट मिलता है। फोन में 128 जीबी तक UFS2.2 स्टोरेज मिलता है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें