Redmi Note 11S जल्द होगा भारत में लॉन्च, टीजर जारी, मिलेगा ओमनीविजन कैमरा

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 13 Jan 2022 01:58 PM IST
सार

Redmi Note 11S को कई सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया है जिसके साथ Redmi Note 11S को 108 मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च किया जाएगा जो कि Samsung HM2 होगा।

विज्ञापन
Redmi Note 11S will be launched soon in India teaser release check features specification gadgets news in hindi
Redmi Note 11S भारत में जल्द लॉन्च होगा - फोटो : twitter

    विस्तार

    रेडमी का नया नोट स्मार्टफोन जल्द भारत में लॉन्च होने वाला है। रेडमी इंडिया ने Redmi Note 11S का टीजर सोशल मीडिया पर जारी किया है। Xiaomi के ग्लोबल वाइस प्रेसिडेंट मनु कुमार ने भी इसका टीजर शेयर किया है, हालांकि लॉन्चिंग तारीख के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है।

    इससे पहले Redmi Note 11S को कई सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया है जिसके साथ Redmi Note 11S को 108 मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च किया जाएगा जो कि Samsung HM2 होगा। इसके अलावा फोन में 64 मेगापिक्सल का ओमनी विजन OV6480 भी जिया जा सकता है। बता दें कि Redmi Note 11 सीरीज पिछले साल चीन में लॉन्च हुई है।

    विज्ञापन

    Redmi Note 11S को भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) की साइट पर भी देखा गया है। फोन को मॉडल नंबर 2201117SG बताया जा रहा है। Redmi Note 11S में 8 मेगापिक्सल का Sony IMX355 अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 2 मेगापिक्सल का OV02A मैक्रो लेंस दिया जा सकता है। रेडमी नोट 11एस को मीडियाटेक प्रोसेसर के साथ पेश किया जाएगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    शाओमी ने हाल ही में Xiaomi 11T Pro 5G का भी टीजर जारी किया है। इस फोन को 19 जनवरी को भारत में लॉन्च किया जा रहा है। Xiaomi 11T Pro 5G को भी 120W की फास्ट चार्जिंग के साथ लॉन्ट किया जाएगा। इसमें 120Hz की रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले मिलेगी। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा और इसे स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जाएगा।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें