Redmi Note 11S: आज फोन को खरीदने का पहला मौका, 108 मेगापिक्सल कैमरे से लैस है फोन

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 21 Feb 2022 09:21 AM IST
सार

कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE, Wi-Fi 802.11ac, ब्लूटूथ v5.0, GPS/A-GPS, IR ब्लास्टर, टाईप-सी पोर्ट और 3.5mm का हेडफोन जैक है। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है। इसके साथ डुअल स्टीरियो स्पीकर भी मिलेगा।

Redmi Note 11S First Sale in India Today Pric and Specifications
Redmi Note 11S - फोटो : AMAZON

    विस्तार

    Redmi Note 11S को शाओमी ने पिछले सप्ताह ही भारत में लॉन्च किया था। Redmi Note 11S को आज यानी 21 फरवरी को पहली बार सेल के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है। Redmi Note 11S खासियतों की बात करें तो इसमें 90Hz की एमोलेड डिस्प्ले दी गई है। इसके अलावा इसमें चार रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 108 मेगापिक्सल का है। फोन में मीडियाटेक हीलियो G96 प्रोसेसर है।

    Redmi Note 11S के 6 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 16,499 रुपये है, वहीं 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 17,499 रुपये और 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 18,499 रुपये है। Redmi Note 11S को होरिजॉन ब्लू, पोलर व्हाइट और स्पेस ब्लैक कलर में खरीदा जा सकेगा। फोन की बिक्री आज अमेजन, एमआई होम स्टोर, एमआई स्टूडियो से दोपहर 12 बजे होगी। बैंक ऑफ बड़ौदा के कार्ड से पेमेंट करने पर 1,000 रुपये की छूट मिलेगी। इसके अलावा 16,500 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी मिलेगा।

    Redmi Note 11S में एंड्रॉयड 11 आधारित MIUI 13 है। इसमें 6.43 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz है। फोन में मीडियाटेक हीलियो G96 प्रोसेसर, 8 जीबी तक LPDDR4X रैम है।