लॉन्चिंग से पहले लीक हुए Redmi Note 11, Redmi Note 11 Pro, Redmi Note 11 Pro+ के फीचर्स

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 22 Oct 2021 04:14 PM IST
सार

Redmi Note 11, Redmi Note 11 Pro और Redmi Note 11 Pro+ के फीचर्स और कीमत के बारे में चाइनीज सोशल मीडिया साइट Weibo पर जानकारी दी है। सामने आई जानकारी के मुताबिक Redmi Note 11 की शुरुआती कीमत 1,199 चीनी युआन यानी करीब 14,000 रुपये होगी

विज्ञापन
Redmi Note 11 Redmi Note 11 Pro Redmi Note 11 Pro+ Price Specifications leaked Ahead of October 28 launch
Redmi Note 11 - फोटो : weibo

    विस्तार

    रेडमी नोट 11 सीरीज की लॉन्चिंग 28 अक्तूबर को होने वाली है लेकिन उससे पहले फोन के सारे फीचर्स लीक हो गए हैं। रेडमी नोट 11 सीरीज के तहत Redmi Note 11, Redmi Note 11 Pro और Redmi Note 11 Pro+ स्मार्टफोन लॉन्च किए जाएंगे। रेडमी नोट 11 सीरीज के इन तीनों स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले मिलेगी। इसके अलावा सभी फोन में 5000mAh की बैटरी मिलेगी। सभी फोन को मीडियाटेक Dimensity प्रोसेसर के साथ पेश किया जाएगा और सभी की डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टम का प्रोटेक्शन मिलेगा।

    एक चाइनीज टिप्स्टर ने Redmi Note 11, Redmi Note 11 Pro और Redmi Note 11 Pro+ के फीचर्स और कीमत के बारे में चाइनीज सोशल मीडिया साइट Weibo पर जानकारी दी है। सामने आई जानकारी के मुताबिक Redmi Note 11 की शुरुआती कीमत 1,199 चीनी युआन यानी करीब 14,000 रुपये होगी, वहीं Redmi Note 11 Pro की शुरुआती कीमत 1,599 चीनी युआन यानी करीब 18,700 रुपये और Redmi Note 11 Pro+ की शुरुआती कीमत 2,199 चीनी युआन यानी करीब 25,700 रुपये होगी।

    विज्ञापन

    Redmi Note 11 के फीचर्स

    Redmi Note 11 में 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। फोन में Dimensity 810 प्रोसेसर, 8 जीबी तक LPDDR4x रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज मिल सकती है। फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है जिसमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का होगा। सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। इसके साथ 33W की फास्ट चार्जिंग मिलेगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Redmi Note 11 Pro के फीचर्स

    Redmi Note 11 Pro में फ्लैट एमोलेड डिस्प्ले होगी जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। फोन में मीडियाटेक Dimensity 920 प्रोसेसर, 8 जीबी तक LPDDR4x रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज होगी। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा जिसमें प्राइमरी लेंस 108 मेगापिक्सल का होगा।

    Redmi Note 11 Pro+ के फीचर्स

    Redmi Note 11 Pro+ में भी 120Hz रिफ्रेश रेट वाली फ्लेक्सिबल एमोलेड डिस्प्ले मिलेगी। फोन में मीडियाटेक Dimensity 1200 प्रोसेसर, 8 जीबी तक LPDDR4x रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज होगी। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा जिसमें प्राइमरी लेंस 108 मेगापिक्सल का होगा। सेल्फी के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें