Redmi Note 11 pro plus Review: क्या 25 हजार रुपये की रेंज में यह बेस्ट फोन है?
Redmi Note 11 Pro+ 5G के 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 20,999 रुपये और 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 22,999 रुपये है। फोन के 8 जीबी और 256 जीबी की कीमत 23,999 रुपये है।

विस्तार
रेडमी इंडिया ने हाल ही में Redmi Note 11 Pro और Redmi Note 11 Pro+ 5G को भारत में लॉन्च किया है। इन दोनों फोन को पिछले साल चीन में पेश किया गया था। Redmi Note 11 Pro सीरीज के Redmi Note 11 Pro में मीडियाटेक हीलियो G96 प्रोसेसर, जबकि Redmi Note 11 Pro+ 5G में स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर दिया गया है। फोन के साथ 67w की फास्ट चार्जिंग दी गई है। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
Redmi Note 11 Pro+ 5G का मुकाबला OnePlus Nord CE 2 5G और Realme 9 Pro+ 5G जैसे स्मार्टफोन से है। Redmi Note 11 Pro+ 5G के 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 20,999 रुपये और 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 22,999 रुपये है। फोन के 8 जीबी और 256 जीबी की कीमत 23,999 रुपये है। आइए रिव्यू में जानते हैं कि Redmi Note 11 Pro+ 5G कैसा फोन है?
Redmi Note 11 pro plus Review: डिजाइन

Redmi Note 11 pro plus को डिजाइन को कंपनी ने इवोल (Evol) नाम दिया है। लुक के मामले में Redmi Note 11 Pro+ 5G एक सिंपल फोन है। फोन की बॉडी रेक्टेंगुलर और किनारे फ्लैट है। फोन का बैक पैनल इवोल के अलावा पूरी तरह से Redmi Note 11S जैसा है। कैमरे का सेटअप भी रेडमी नोट 10एस जैसा ही है। हाथ में लेने पर फोन थोड़ा चौड़ा लगता है। बैक पैनल रिफ्लेक्टिव है।

रौशनी में बैक पैनल पर किसी स्विमिंग पूल में दिखने वाली वेव जैसी डिजाइन देखने को मिलती है। इवोल डिजाइन और पैटर्न की वजह से बैक पैनल पर उंगलियों के निशान नहीं पड़ते हैं। सिम कार्ड, टाईप-सी पोर्ट और स्पीकर नीचे की ओर हैं।

बैक पैनल पर गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन है और फोन को वाटर रेसिस्टेंट के लिए IP53 की रेटिंग भी मिली है। हेडफोन जैक और एक स्पीकर ऊपर की ओर है। लेफ्ट में कोई भी बटन नहीं हैं। राइट में पावर और वॉल्यूम बटन हैं। फिंगरप्रिंट सेंसर पावर बटन में ही है। फोन फैंटम व्हाइट, स्काई ब्लू और स्टेल्थ ब्लैक कलर में उपलब्ध है।
Redmi Note 11 pro plus Review: डिस्प्ले

Redmi Note 11 Pro+ 5G में 6.67 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz और ब्राइटनेस 1200 निट्स है। डिस्प्ले का कॉन्ट्रास्ट रेशियो 4,500,000:1 है। इसके साथ रिडिंग मोड 3.0 है। डिस्प्ले का कलर बढ़िया है। डिस्प्ले पर 2.5D कर्व्ड गोरिल्ला ग्लास 5 है।

Redmi Note 11 Pro+ 5G की डिस्प्ले Redmi Note 10 Pro Max के मुकाबले बढ़िया है लेकिन इसके साथ डॉल्बी विजन प्लेबैक का सपोर्ट नहीं है। डिस्प्ले के साथ HDR का सपोर्ट नहीं है। डिस्प्ले का स्क्रॉल और टच स्मूथ है। कुल मिलाकर कहें तो अपनी रेंज में इसे अच्छी डिस्प्ले वाला फोन कहा जाएगा।