रेडमी का मेगा इवेंट: Redmi Note 11 Pro, Redmi Note 11 Pro+ स्मार्टफोन हुए लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 09 Mar 2022 02:19 PM IST
सार

Redmi Note 11 Pro में डुअल सिम सपोर्ट है। इसमें एंड्रॉयड 11 आधारित MIUI 13 दिया गया है। फोन में 6.67 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz और ब्राइटनेस 1200 निट्स है।

विज्ञापन
Redmi Note 11 Pro and Redmi Note 11 Pro plus 5G launched in India Price and specifications
Redmi Note 11 Pro - फोटो : amarujala

    विस्तार

    रेडमी इंडिया ने अपने ऑनग्राउंड मेगा इवेंट में Redmi Note 11 Pro और Redmi Note 11 Pro+ 5G को लॉन्च कर दिया है। इन दोनों फोन को पिछले साल चीन में पेश किया गया है। Redmi Note 11 Pro सीरीज के Redmi Note 11 Pro में मीडियाटेक हीलियो G96 प्रोसेसर, जबकि Redmi Note 11 Pro+ 5G में स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर दिया गया है। फोन के साथ 67w की फास्ट चार्जिंग मिलेगी। दोनों फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। दोनों फोन में डुअल स्टीरियो स्पीकर दिया गया है।

    Redmi Note 11 Pro के 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 17,999 रुपये और 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 19,999 रुपये है। यह लॉचिंग कीमत है। वहीं Redmi Note 11 Pro+ 5G के 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 20,999 रुपये और 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 22,999 रुपये है। फोन के 8 जीबी और 256 जीबी की कीमत 23,999 रुपये है। दोनों फोन को फैंटम व्हाइट, स्काई ब्लू और स्टेल्थ ब्लैक कलर में खरीदा जा सकेगा। Redmi Note 11 Pro की बिक्री 23 मार्च से अमेजन के अलावा अन्य स्टोर से होगी। Redmi Note 11 Pro+ 5G को 15 मार्च से अमेजन और अन्य प्लेटफॉर्म से खरीदा जा सकेगा।

    विज्ञापन

    Redmi Note 11 Pro की स्पेसिफिकेशन

    Redmi Note 11 Pro
    Redmi Note 11 Pro - फोटो : amarujala

    Redmi Note 11 Pro में डुअल सिम सपोर्ट है। इसमें एंड्रॉयड 11 आधारित MIUI 13 दिया गया है। फोन में 6.67 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz और ब्राइटनेस 1200 निट्स है। इसमें मीडियाटेक हीलियो G96 प्रोसेसर, 8 जीबी तक LPDDR4X रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज है। फोन में गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन है। इसमें 3 जीबी वर्चुअल रैम भी है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    कैमरे की बात करें तो Redmi Note 11 Pro में चार रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 108 मेगापिक्सल का है। दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड और अन्य दो लेंस 2-2 मेगापिक्सल के डेफ्थ और मैक्रो हैं। Redmi Note 11 Pro में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

    रेडमी के इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE, Wi-Fi 802.11 a/b/g/n, ब्लूटूथ v5, 3.5mm हेडफोन जैक, IR ब्लास्टर और साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन में फेस आईडी भी मिलेगी। इसमें 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 67W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। फोन को वाटर रेसिस्टेंट के लिए IP53 की रेटिंग मिली है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें