2,000 रुपये सस्ते में मिल रहा रेडमी का यह फोन, इसमें है 64 मेगापिक्सल का कैमरा
Redmi Note 10S में एंड्रॉयड 11 आधारित MIUI 12.5 है। इसके अलावा इसमें 6.43 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है

विस्तार
यदि आप भी रेडमी के फोन के दीवाने हैं और किसी ऑफर का इंतजार कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। Redmi Note 10S पर 2,000 रुपये की छूट मिल रही है, हालांकि अभी तक यह साफ नहीं है कि कीमत में यह कटौती स्थायी है या अस्थायी।। Redmi Note 10S फोन तीन स्टोरेज वेरियंट में उपलब्ध है। Redmi Note 10S को नई कीमत के साथ अमेजन पर लिस्ट कर दिया गया है।
Redmi Note 10S को भारत में पिछले साल 14,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। यह कीमत 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज की है। वहीं 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 15,999 रुपये और 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज को 17,499 रुपये की कीमत पर पेश किया गया था।
अब 2,000 रुपये की छूट के साथ फोन को 12,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है। अब 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 14,999 रुपये और 8 जीबी रैम की कीमत 16,499 रुपये हो गई है। यदि आप ICICI के कार्ड से पेमेंट करते हैं तो आपको 10 फीसदी की अतिरिक्त छूट मिलेगी। फोन को तीन कलर वेरियंट डीप सी ब्लू, फ्रोस्ट व्हाइट और शैडो ब्लैक में खरीदा जा सकता है।
Redmi Note 10S में एंड्रॉयड 11 आधारित MIUI 12.5 है। इसके अलावा इसमें 6.43 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। डिस्प्ले एमोलेड है और इसकी ब्राइटनेस 1,100 निट्स है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन है। फोन में मीडियाटेक हीलियो G95 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए Mail-G76 MC4 GPU, 8 जीबी तक LPDDR4X रैम और 128 जीबी की स्टोरेज है।