Redmi Note 10 सीरीज अगले महीने होगी भारत में लॉन्च, सबसे स्मूथ डिस्प्ले के साथ आएंगे फोन

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 11 Feb 2021 09:04 AM IST
Redmi Note 10 Series launch in India Set for March Amazon Availability Teased
Redmi Note 10 Series - फोटो : amarujala

    शाओमी की Redmi Note 10 भारत में अगले महीने लॉन्च होने जा रही है, हालांकि कंपनी ने लॉन्चिंग तारीख के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। फोन की लॉन्चिंग की पुष्टि आधिकारिक तौर पर कंपनी ने कर दी है। नई सीरीज Redmi Note 9 के लाइनअप में लॉन्च होगी। Redmi Note 10 सीरीज के तहत Redmi Note 10 और Redmi Note 10 Pro की लॉन्चिंग की उम्मीद है।

    कहा यह भी जा रहा है कि इन दोनों फोन के साथ कंपनी Redmi Note 10 Pro Max और Redmi Note 10 S को भी पेश करेगी और यदि वाकई ऐसा होता है तो ऐसा पहली बार होगा जब रेडमी नोट सीरीज के तहत एक साथ चार फोन लॉन्च होंगे।

    Xiaomi ने Redmi Note 10 की लॉन्चिंग को लेकर माइक्रो साइट भी बना दी है और इस बात की भी पुष्टि हो गई है कि Redmi Note 10 सीरीज की बिक्री अमेजन इंडिया से होगी।अमेजन इंडिया पर भी रेडमी नोट 10 सीरीज को लेकर प्रोडक्ट पेज लाइव हो गया है।

    फोन की लॉन्चिंग को लेकर शाओमी इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर मनु कुमार जैन ने एक वीडियो भी शेयर किया है। Redmi Note 10 सीरीज को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह सबसे स्मूथ डिस्प्ले वाला फोन होगा। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि Redmi Note 10 सीरीज को हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले के साथ फोन को लॉन्च किया जाएगा।

    बता दें कि शाओमी ने हाल ही में अपने दो नए स्मार्टफोन Redmi Note 9T और Redmi 9T को ग्लोबली लॉन्च किया है। इनमें से Redmi Note 9T, Redmi Note 9 5G का अपग्रेडेड वर्जन है, Redmi 9T पिछले साल चीन में लॉन्च हुए Redmi Note 9 4G का री-ब्रांडेड वर्जन है।

    Redmi Note 9 4G को भारत में पिछले महीने Redmi 9 Power के नाम से लॉन्च किया गया है। Redmi के ये दोनों फोन मल्टीपल शेड्स के साथ ग्रेडियंट बैक पैनल में मिलेंगे। Redmi Note 9T में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जबकि Redmi 9T को चार कैमरे के साथ लॉन्च किया गया है। इन दोनों फोन के भारत में आने की फिलहाल कोई खबर नहीं है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें