लॉन्चिंग से पहले Redmi K60 की भारतीय कीमत का हुआ खुलासा, सभी फीचर्स भी जानें
Redmi K60 सीरीज की शुरुआत कीमत भारत में 30,000 रुपये हो सकती है। शाओमी ने रेडमी नोट 12 सीरीज की लॉन्चिंग के दौरान फोन की संभावित कीमत को लेकर जानकारी दी है।

विस्तार
Redmi K60 series को कुछ हफ्ते पहले ही चीन में लॉन्च किया गया है। Redmi K60 सीरीज के तहत Redmi K60, Redmi K60 Pro और Redmi K60E को लॉन्च किया गया है। अब ये तीनों फोन भारत में भी आने को तैयार हैं, हालांकि लॉन्चिंग तारीख का अभी एलान नहीं हुआ है, लेकिन Xiaomi ने फोन की संभावित कीमत को लेकर जानकारी दी है।
30,000 रुपये तक हो सकती है Redmi K60 सीरीज की शुरुआती कीमत
Redmi K60 सीरीज की शुरुआत कीमत भारत में 30,000 रुपये हो सकती है। शाओमी ने रेडमी नोट 12 सीरीज की लॉन्चिंग के दौरान फोन की संभावित कीमत को लेकर जानकारी दी है। चीन में Redmi K60, Redmi K60 Pro और Redmi K60E को क्रमशः 2,499 चीनी युआन यानी करीब 30,000, 3,299 युआन यानी करीब 40,000 रुपये और 2,199 युआन यानी करीब 26,000 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है।
रेडमी K60 प्रो के साथ 6.67 इंच की एमोलेड डिस्प्ले का मिलता है, जो कि 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आता है। डिस्प्ले के साथ 1,400 निट्स की ब्राइटनेस और HDR10+ का सपोर्ट मिलता है। फोन में स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर और 16 जीबी तक की LPDDR5x रैम के साथ 512 जीबी तक की UFS 4.0 स्टोरेज मिलती है।
फोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो इसके साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का मिलता है। इसके साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन और Sony IMX800 सेंसर का सपोर्ट है। सेकेंडरी सेंसर 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड और तीसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है।
फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। रेडमी K60 प्रो के साथ 5,000mAh की बैटरी मिलती है, जो 120W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 30W वायरलेस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में Wi-Fi 6, 5G, NFC और Bluetooth v5.3 का सपोर्ट है।
- ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ Zeb Iconic Lite भारत में लॉन्च, वॉटरप्रूफ भी है
- CES 2023: Lenovo ने पेश किया ThinkPhone, दमदार प्रोसेसर और 144Hz डिस्प्ले से है लैस, जानें कीमत और फीचर्स
- WhatsApp ने किया बड़े फीचर का एलान, इंटरनेट बैन होने पर भी कर सकेंगे मैसेज
- Apple Watch ने बचाई 16 साल के लड़के की जान, वरदान साबित हुआ यह फीचर