Redmi K60 Series: रेडमी का नया फ्लैगशिप फोन लॉन्च, इसमें है 16GB रैम और स्नैपड्रैगन का सबसे फास्ट प्रोसेसर

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Wed, 28 Dec 2022 10:57 AM IST
सार

Redmi K60 Pro के साथ स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर और 16 जीबी तक रैम के साथ 512 जीबी तक की स्टोरेज मिलती है। फोन में 50 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है, जो कि Sony IMX800 सेंसर और ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन सपोर्ट के साथ आता है।

Redmi K60 Series Launched With Snapdragon 8 Gen 2 SoC Redmi K60 Redmi K60E specs price
Redmi K60 Series - फोटो : Redmi

    विस्तार

    स्मार्टफोन ब्रांड शाओमी ने अपनी लेटेस्ट स्मार्टफोन सीरीज Redmi K60 Series को लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज को फिलहाल घरेलू मार्केट में लॉन्च किया गया है। रेडमी के60 सीरीज के तहत रेडमी के60 (Redmi K60), रेडमी के60 प्रो (Redmi K60 Pro) और रेडमी के60ई (Redmi K60E) को पेश किया गया है। रेडमी के60 प्रो के साथ स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर और 16 जीबी तक रैम के साथ 512 जीबी तक की स्टोरेज मिलती है। फोन में 50 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है, जो कि Sony IMX800 सेंसर और ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन सपोर्ट के साथ आता है। चलिए जानते हैं फोन की अन्य स्पेसिफिकेशन के बारे में...

    रेडमी के60 प्रो को दो स्टोरेज ऑप्शन में पेश किया गया है। फोन के 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 3,299 चीनी युआन लगभग 40,000 रुपये और 16 जीबी रैम के साथ 512 जीबी स्टोरेज की कीमत 4,599 चीनी लगभग 55,000 रुपये रखी गई है।रेडमी के60 के साथ भी दो स्टोरेज ऑप्शन मिलते हैं। फोन के 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 2,499 चीनी युआन लगभग 30,000 रुपये और 16 जीबी रैम के साथ 512 जीबी स्टोरेज की कीमत 3,599 चीनी लगभग 43,000 रुपये रखी गई है।रेडमी के60ई के 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 2,199 चीनी युआन लगभग 26,000 रुपये और 16 जीबी रैम के साथ 512 जीबी स्टोरेज की कीमत 2,799 चीनी लगभग 33,000 रुपये रखी गई है। तीनों मॉडल को चीन में 31 दिसंबर, 2022 से बिक्री के लिए उपलब्ध किया जाएगा।

    रेडमी K60 प्रो के साथ 6.67 इंच की एमोलेड डिस्प्ले का मिलता है, जो कि 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आता है। डिस्प्ले के साथ 1,400 निट्स की ब्राइटनेस और HDR10+ का सपोर्ट मिलता है। फोन में स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर और 16 जीबी तक की LPDDR5x रैम के साथ 512 जीबी तक की UFS 4.0 स्टोरेज मिलती है।

    फोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो इसके साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का मिलता है। इसके साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन और Sony IMX800 सेंसर का सपोर्ट है। सेकेंडरी सेंसर 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड और तीसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है। फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।

    रेडमी K60 प्रो के साथ 5,000mAh की बैटरी मिलती है, जो 120W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 30W वायरलेस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में Wi-Fi 6, 5G, NFC और Bluetooth v5.3 का सपोर्ट है।