Redmi K50i Review: क्या 25 हजार रुपये की रेंज में यह सबसे फास्ट फोन है?

प्रदीप पाण्डेय
Mon, 25 Jul 2022 11:36 AM IST
सार

Redmi K50i की शुरुआती कीमत 26,999 रुपये है। इस कीमत में 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज मिलती है, वहीं 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 28,999 रुपये रखी गई है।

Redmi K50i review in Hindi with camera sample
Redmi K50i review - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    विस्तार

    रेडमी इंडिया ने हाल ही में Redmi K सीरीज के तहत Redmi K50i को भारत में लॉन्च किया है। Redmi K50i को तीन साल बाद भारत में लॉन्च किया गया है। Redmi K50i की शुरुआती कीमत 26,999 रुपये है। इस कीमत में 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज मिलती है, वहीं 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 28,999 रुपये रखी गई है। Redmi K50i के फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.6 इंच की फुल एचडी प्लस IPS LCD डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz है। Redmi K50i में 64 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप भी है। आइए रिव्यू में जानते हैं कि कैसा है यह स्मार्टफोन?

    Redmi K50i Review: स्पेसिफिकेशन

    Redmi K50i Review
    Redmi K50i Review - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    डिस्प्ले-6.6 इंच फुल एचडी प्लस LCD FFSरिफ्रेश रेट-144Hzप्रोसेसर-Mediatek Dimensity 8100रैम-6GB-8GBस्टोरेज-128GB-256GBरियर कैमरा-64MP+8MP+2MPफ्रंट कैमरा-16MPसॉफ्टवेयर-एंड्रॉयड 12 के साथ MIUI 13बैटरी-5080mAhचार्जर-67Wबॉक्स में क्या-क्या मिलेगा-सिम कार्ड इजेक्टर, सिलिकॉन केस, वारंटी कार्ड, एडाप्टर, टाईप-सी केबल

    Redmi K50i Review: डिजाइन

    Redmi K50i Review
    Redmi K50i Review - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    डिजाइन की जहां तक बात है तो Redmi K50i के साथ रेडमी के सीरीज की पहचान खत्म हो गई है। के सीरीज की एक अलग पहचान थी, लेकिन Redmi K50i को देखकर ऐसा लगेगा कि शाओमी की रेगुलर सीरीज का ही यह एक फोन है। कहने के लिए तो Redmi K50i एक स्लिक फोन है लेकिन वास्तव में नहीं है। हाथ में लेने पर थोड़ा मोटा लगता है। फोन का वजन 200 ग्राम है और यह 8.87mm मोटा है। बॉडी पॉलीकार्बोनेट की है तो आपको प्रीमियम फीलिंग नहीं आने वाली है।

    Redmi K50i Review: क्या 25 हजार रुपये की रेंज में यह सबसे फास्ट फोन है?

    फोन का बैक पैनल लाइट पर रिफ्लेक्ट करता है और कलर्स भी बदलते हैं। इस रेंज में कई सारे फोन हैं जो Redmi K50i के मुकाबले स्लिम हैं। फोन के किनारे फ्लैट हैं लेकिन डिस्प्ले का किनारे कर्व्ड हैं। फोन में पावर और वॉल्यूम बटन राइट में हैं।

    Redmi K50i Review: क्या 25 हजार रुपये की रेंज में यह सबसे फास्ट फोन है?

    पावर बटन में ही फिंगरप्रिंट सेंसर है। फोन में ऊपर की ओर हेडफोन जैक और आईआर ब्लास्टर हैं। नीचे की ओर सिम कार्ड स्लॉट के साथ डुअल स्पीकर और टाईप-सी चार्जिंग पोर्ट है। तो कुल मिलाकर Redmi K50i की डिजाइन ठीक-ठाक कही जाएगी।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें