शानदार डिस्प्ले और फ्लैगशिप प्रोसेसर वाला Redmi K50 Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Fri, 12 Aug 2022 01:11 PM IST
सार

Redmi K50 Ultra में स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 प्रोसेसर और 12 जीबी तक की LPPDR5 रैम दी गई है। फोन में एंड्रॉयड 12 आधारित MIUI 13 देखने को मिलता है। फोन में 6.7 इंच की OLED डिस्प्ले और 120Hz की रिफ्रेश रेट भी मिलती है।

विज्ञापन
Redmi K50 Ultra launched with Snapdragon 8 Plus Gen 1 soc price specifications
Redmi K50 Ultra - फोटो : Xiaomiui

    विस्तार

    स्मार्टफोन ब्रांड रेडमी ने अपने नए फ्लैगशिप फोन Redmi K50 Ultra को लॉन्च कर दिया है। हालांकि इस फोन को फिलहाल घरेलू मार्केट में पेश किया गया है। Redmi K50 Ultra में स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 प्रोसेसर और 12 जीबी तक की LPPDR5 रैम दी गई है। फोन में एंड्रॉयड 12 आधारित MIUI 13 देखने को मिलता है। फोन में 6.7 इंच की OLED डिस्प्ले और 120Hz की रिफ्रेश रेट भी मिलती है। चलिए जानतें हैं फोन के अन्य स्पेसिफिकेशन, फीचर्स और कीमत के बारे में...

    Redmi K50 Ultra को ब्लैक, ब्लू और सिल्वर कलर ऑप्शन में लिस्ट किया गया है। फोन को चार स्टोरेज ऑप्शन में पेश किया गया है। फोन के 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी वेरियंट की कीमत 2,999 चीनी युआन यानी करीब 35,400 रुपये है। वहीं 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 3,299 युआना यानी करीब 39,000 रुपये है। साथ ही फोन के 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी वेरियंट की कीमत 3,299 चीनी युआन यानी करीब 39,000 रुपये और 12 जीबी रैम के साथ 512 जीबी स्टोरेज की कीमत 3,999 युआना यानी करीब 47,200 रुपये रखी गई है। कंपनी ने अभी Redmi K50 Ultra की भारतीय बाजार में लॉन्चिंग की कोई जानकारी नहीं दी है।

    विज्ञापन

    Redmi K50 Ultra में 6.7 इंच की OLED डिस्प्ले मिलती है, जो 2,712 x 1,220 पिक्सल रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 444PPI के साथ आती है। डिस्प्ल के साथ HDR, HDR10+, DCI-P3 कलर gamut और डॉल्बी विजन सपोर्ट के साथ लो-ब्लू लाइट के लिए SGS का सर्टिफिकेट भी दिया गया है। Redmi K50 Ultra में एंड्रॉयड 12 आधारित MIUI 13 दिया गया है, जो स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 प्रोसेसर के साथ आता है। फोन में 12 जीबी तक की LPPDR5 रैम और 512 जीबी तक की UFS 3.1 स्टोरेज देखने को मिलती है। फोन में VC लिक्विट कूलिंग का सपोर्ट भी दिया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें