Redmi K50 जल्द भारत में होगा लॉन्च, सभी फीचर्स हुए लीक, मिल सकती है 120W की चार्जिंग

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 24 Feb 2022 10:28 AM IST
सार

Redmi K50 की डिजाइन भी सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक इस तीन रियर कैमरे होंगे। फोन में फ्लैट डिस्प्ले मिलेगी। डिस्प्ले की स्टाइल पंचहोल होगी। पंचहोल में ही फ्रंट कैमरा मिलेगा। फोन की नीचे हेडफोन जैक और स्पीकर ग्रिल मिलेगा।

Redmi K50 Specifications Price in India Tipped to Come With Snapdragon 8 Gen 1 SoC
Redmi K50 - फोटो : Hemmerstoffer and Bestopedia

    विस्तार

    Redmi K50 की लॉन्चिंग जल्द भारत में हो सकती है। Redmi K50 को लेकर लीक रिपोर्ट भी सामने आने लगी है। Redmi K50 के फीचर्स और डिजाइन के बारे में जानकारी मिली है। Redmi K50 की कीमत को लेकर भी खबर सामने आई है। Redmi K50 सीरीज के तहत Redmi K50, Redmi K50 Pro, Redmi K50 Pro+ और Redmi K50 Gaming Edition जैसे फोन लॉन्च हो सकते हैं। Redmi K50 का गेमिंग एडिशन पहले चीन में लॉन्च हो चुका है।

    कहा जा रहा है कि Redmi K50 में स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 प्रोसेसर मिलेगा। इसके अलावा इसमें 8 जीबी रैम मिलेगी। टिप्सटर Steve Hemmerstoffer और Bestopedia की एक रिपोर्ट के मुताबिक Redmi K50 की कीमत 25,000 रुपये से 30,000 रुपये के बीच होगी। Redmi K50 सीरीज की लॉन्चिंग मार्च के अंत तक या अप्रैल की शुरुआत में हो सकती है। फोन को तीन कलर्स में पेश किया जाएगा।

    Redmi K50 की डिजाइन भी सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक इसमें तीन रियर कैमरे होंगे। फोन में फ्लैट डिस्प्ले मिलेगी। डिस्प्ले की स्टाइल पंचहोल होगी। पंचहोल में ही फ्रंट कैमरा मिलेगा। फोन की नीचे हेडफोन जैक और स्पीकर ग्रिल मिलेगा।

    Redmi K50 की संभावित स्पेसिफिकेशन

    Redmi K50 के सभी फीचर्स तो सामने नहीं आए हैं, लेकिन इतना जरूर दावा किया जा रहा है कि फोन को 6GB या 8GB रैम में पेश किया जाएगा। इसके अलावा स्टोरेज के लिए 128 जीबी तक का विकल्प मिलेगा। फोन में 6.6 इंच की डिस्प्ले मिल सकती है।

    कैमरे की बात करें तो इसमें तीन रियर कैमरे मिल सकते हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 64 मेगापिक्सल का होगा। दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड और तीसरा लें 5 मेगापिक्सल का हो सकता है। सेल्फी कैमरे के बारे में जानकारी नहीं है। फोन में 5000mAh की बैटरी मिल सकती है जिसके साथ 120W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्च होगा।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें