Redmi K50 Extreme Edition: 108 मेगापिक्सल प्राइमरी लेंस के साथ आएगा फोन, 11 अगस्त को होगी लॉन्चिंग

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 10 Aug 2022 12:31 PM IST
सार

Redmi K50 Extreme Edition को लेकर कंफर्म हो गया है कि इसमें स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 प्रोसेसर मिलेगा। इसके अलावा रेडमी के इस पोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले मिलेगी। Redmi K50 Extreme Edition के साथ तीन रियर कैमरे मिलेंगे।

विज्ञापन
Redmi K50 Extreme Edition Launch Set for August 11 To come with 108 Megapixel Rear Camera
Redmi K50 Extreme Edition - फोटो : Redmi

    विस्तार

    Redmi K50 Extreme Edition की लॉन्चिंग कंफर्म हो गई है। Redmi K50 Extreme Edition को 11 अगस्त को चीन में लॉन्च किया जाएगा। शाओमी ने अपने इस नए फोन की लॉन्चिंग की जानकारी चाइनीज सोशल मीडिया साइट Weibo के जरिए दी है। Redmi K50 Extreme Edition की डिजाइन और कुछ फीचर्स भी लॉन्चिंग से पहले सामने आ चुके हैं।

    Redmi K50 Extreme Edition को लेकर कंफर्म हो गया है कि इसमें स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 प्रोसेसर मिलेगा। इसके अलावा रेडमी के इस पोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले मिलेगी। Redmi K50 Extreme Edition के साथ तीन रियर कैमरे मिलेंगे जिनमें प्राइमरी लेंस 108 मेगापिक्सल का होगा। Redmi K50 Extreme Edition पंचहोल डिस्प्ले डिजाइन के साथ आएगा।

    विज्ञापन

    Redmi K50 Extreme Edition की लॉन्चिंग चीन में 11 अगस्त को भारतीय समयानुसार 4 बजे शाम को होगी। कुछ दिन पहले एक लीक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि Redmi K50 Extreme Edition को OLED डिस्प्ले के साथ पेश किया जाएगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इसके अलावा Redmi K50 Extreme Edition में 120W की फास्ट चार्जिंग मिलेगी। फोन में 108 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरे के अलावा दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का होगा। फ्रंट में 20 मेगापिक्सल का कैमरा मिल सकता है।

    कनेक्टिविटी के लिए Redmi K50 Extreme Edition में ब्लूटूथ v5.2, NFC और Wi-Fi 6E के साथ 5जी का सपोर्ट मिलेगा। बता दें कि Redmi K50 Pro और Redmi K50 इसी साल मार्च में चीन में लॉन्च हुए हैं। इनमें से एक फोन में Dimensity 9000 और दूसरा में Dimensity 8100 प्रोसेसर दिया गया है। फोन के साथ डॉल्बी विजन डिस्प्ले है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें