Redmi Buds 3 lite की भारत में सेल शुरू, कम कीमत में मिलेगा 48 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक
इस बड्स में 6mm ऑडियो ड्राइवर के साथ 48 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक मिलता है। बड्स में चार्जिंग के लिए टाईप-सी पोर्ट और फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।

विस्तार
Redmi Buds 3 Lite ईयरबड्स की पहली सेल 31 अगस्त से शुरू हो गई है। रेडमी ने हाल ही में ट्रेंडी डिजाइन वाली TWS ईयरबड्स को लॉन्च किया है। इस बड्स में 6mm ऑडियो ड्राइवर के साथ 48 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक मिलता है। बड्स में चार्जिंग के लिए टाईप-सी पोर्ट और फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। वॉटर रेसिस्टेंट के लिए Redmi Buds 3 Lite में IP54 की रेटिंग भी दी गई है। चलिए जानते हैं ईयरबड्स की स्पेसिफिकेशन और कीमत के बारे में...
Redmi Buds 3 Lite की कीमत
Redmi Buds 3 Lite को एंट्री-लेवल TWS के दौर पर लॉन्च किया गया है। ईयरबड्स को ब्लैक और व्हाइट कलर ऑप्शन में भारतीय मार्केट में पेश किया गया है। इस बड्स की कीमत 1,999 रुपये है, हालांकि लॉन्च ऑफर के तौर पर 31 जुलाई से बड्स को 1,499 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है। Redmi Buds 3 Lite कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट और ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन इंडिया पर उपलब्ध है।
Redmi Buds 3 Lite की स्पेसिफिकेशन
Redmi Buds 3 Lite में 6mm ऑडियो ड्राइवर मिलते हैं, जो लो-लेटेंसी गेमिंग मोड के साथ आते हैं। बड्स में म्यूजिक, वॉयस कॉल और वॉल्यूम को कंट्रोल करने के लिए टच जेस्चर कंट्रोल मिलता है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इस ईयरबड्स में ब्लूटूथ 5.2 के साथ वॉयस असिस्टेंट का सपोर्ट मिलता है। वॉटर रेसिस्टेंट के लिए Redmi Buds 3 Lite में IP54 की रेटिंग भी दी गई है।
बैटरी को लेकर कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी को एक बार फुल चार्ज करने पर केस के साथ 48 घंटे तक म्यूजिक प्लेबैक और बड्स से 5 घंटे का बैटरी बैकअप लिया जा सकता है। साथ ही बड्स को 10 मिनट की चार्जिंग में 100 मिनट तक का म्यूजिक प्लेबैक मिलता है। बड्स में टाईप-सी पोर्ट की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।