Redmi Buds 3 Lite Review: 1,499 रुपये में सौदा खराब नहीं है
Redmi Buds 3 Lite में फास्ट चार्जिंग भी है जिसे लेकर 10 मिनट की चार्जिंग के बाद 100 मिनट के प्लेबैक का दावा है। बड्स और चार्जिंग केस दोनों में LED इंडिकेटर दिए गए है। वॉटर रेसिस्टेंट के लिए Redmi Buds 3 Lite को IP54 की रेटिंग मिली है।

विस्तार
Redmi Buds 3 Lite कंपनी की ओर से आने वाला नया, किफायती और स्टाइलिश वायरलेस ईयरबड्स है। Redmi Buds 3 Lite डबल टायर्ड सिलिकॉन के साथ आने वाला कंपनी का पहला ईयरबड्स है। Redmi Buds 3 Lite की डिजाइन इन-ईयर है। Redmi Buds 3 Lite की कीमत 1,999 रुपये है लेकिन आज यानी एक अगस्त को इसे 1,499 रुपये में उपलब्ध कराया गया है। Redmi Buds 3 Lite के साथ 6mm का डायनेमिक ड्राइवर है जिसे Xiaomi Sound Lab में ट्यून किया गया है। Redmi Buds 3 Lite में एनवायरमेंटल न्वाइज कैंसिलेशन (ENC) भी है। Redmi के इस बड्स को हमने कुछ दिनों तक इस्तेमाल किया है। आइए रिव्यू जानते हैं....
Redmi Buds 3 Lite Review: स्पेसिफिकेशन

Redmi Buds 3 Lite में 6 एमएम का डायनेमिक ड्राइवर है। इसके अलावा इसकी बैटरी को लेकर 5 घंटे के बैकअप और चार्जिंग केस के साथ बैटरी को लेकर 18 घंटे के बैकअप का दावा किया गया है। चार्जिंग केस में टाईप-सी पोर्ट है। Redmi Buds 3 Lite में फास्ट चार्जिंग भी है जिसे लेकर 10 मिनट की चार्जिंग के बाद 100 मिनट के प्लेबैक का दावा है। बड्स और चार्जिंग केस दोनों में LED इंडिकेटर दिए गए है। वॉटर रेसिस्टेंट के लिए Redmi Buds 3 Lite को IP54 की रेटिंग मिली है।

Redmi Buds 3 Lite Review: डिजाइन

Redmi Buds 3 Lite को एक ही कलर में पेश किया गया है जो कि ब्लैक कलर है। Redmi Buds 3 Lite के साथ बॉक्स में आपको दो अतिरिक्त ईयर टिप मिलेंगे जो कि स्मॉल और लार्ज साइज के हैं। एक ईयरहुक भी मिलेगा। चार्जिंग केस की डिजाइन राउंड है और नीचे की ओर टाईप-सी चार्जिंग पोर्ट है। पेयरिंग के लिए कोई बटन नहीं दिया गया है। ऐसे में आपको टच सपोर्ट के साथ पेयर या रीसेट करना होगा। दोनों बड्स में एलईडी लाइट इंडिकेटर हैं। रिव्यू यूनिट के साथ कंपनी ने एक पाउच भी भिजवाया था जो शानदार है। आप तस्वीर में देख सकते हैं।

Redmi की ब्रांडिंग नीचे की ओर है। चार्जिंग केस का कुल वजन 35 ग्राम है। Redmi Buds 3 Lite काफी हल्का है और इसे कैरी करना बहुत ही आसान है। बड्स और चार्जिंग केस दोनों की बॉडी प्लास्टिक की है। बड्स के टच प्वाइंट पर ग्लॉसी फिनिश है। प्रत्येक बड्स का वजन 4.2 ग्राम है। Redmi Buds 3 Lite की फिटिंग और बिल्ड क्वॉलिटी अच्छी है। सबसे खास बात यह है कि वॉटर और डस्टप्रूफ के लिए IP54 की रेटिंग मिलती है जो कि इस रेंज में किसी अन्य बड्स के साथ शायद ही मिलेगी।