Redmi A1 Plus: लॉन्चिंग तारीख का हुआ खुलासा, कम कीमत में मिलेंगे शानदार फीचर्स

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Tue, 11 Oct 2022 08:04 PM IST
सार

Redmi A1+ को Redmi A1 की तरह ही बैक पैनल पर लेदर टेक्सचर डिजाइन के साथ पेश किया जाएगा। इस फोन में बड़ी स्क्रीन और दमदार बैटरी मिलेगी। Redmi A1+ में फिंगरप्रिंट सेंसर को भी शामिल किया जाएगा।

Redmi A1 Plus set to launch in india 14 october DesignSpecifications price
Redmi A1+ - फोटो : Redmi

    विस्तार

    रेडमी इंडिया ने अपने नए बजट स्मार्टफोन Redmi A1+ को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। इस फोन को 14 अक्तूबर को लॉन्च किया जाएगा। Redmi A1+ को हाल ही लॉन्च किए गए Redmi A1 के अपग्रेडेशन के दौर पर पेश किया जा रहा है। Redmi A1+ में सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट दिया जाएगा। कंपनी ने Redmi A1+ का टीजर जारी करते हुए कहा है कि इस फोन में कई सारे फिचर्स से लैस किया जाएगा। बता दें कि इस फोन को सबसे पहले केन्या में पेश किया गया था।

    Redmi A1+ को Redmi A1 की तरह ही बैक पैनल पर लेदर टेक्सचर डिजाइन के साथ पेश किया जाएगा। इस फोन में बड़ी स्क्रीन और दमदार बैटरी मिलेगी। Redmi A1+ में फिंगरप्रिंट सेंसर को भी शामिल किया गया है। वहीं कंपनी फोन के कैमरे में भी बदलाव कर सकती है। फोन के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेटअप मिल सकता है।

    वहीं फोन में MediaTek Helio A22 प्रोसेसर और 64GB की स्टोरेज का सपोर्ट मिल सकता है। फोन में 6.52 इंच के एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी, जो 60 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आएगी। Redmi A1+ के साथ 5000mAh बैटरी और 10W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। फोन की कीमत की बात करें तो कंपनी ने अब तक फोन की कीमत का खुलासा नहीं किया है। माना जा रहा है कि फोन को 8 से 10 हजार की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया जाएगा।