Redmi ने सिर्फ 6,499 रुपये में लॉन्च किया डुअल कैमरा वाला यह फोन, 5000mAh की बैटरी भी है

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 06 Sep 2022 01:12 PM IST
सार

Redmi A1 एक एंट्री लेवल स्मार्टफोन है जिसका मुकाबला टेक्नो, इनफिनिक्स और आईटेल के एंट्री लेवल फोन के साथ होगा। Redmi A1 के साथ बड़ी डिस्प्ले दी गई है और इसे तीन कलर वेरियंट में लॉन्च किया गया है।

Redmi A1 launched in India with dual rear camera at Rs 6499 details here
Redmi A1 - फोटो : Redmi

    रेडमी इंडिया ने भारतीय बाजार में आज दो स्मार्टफोन पेश किए हैं जिनमें Redmi 11 Prime 5G और Redmi A1 शामिल हैं। इनमें से Redmi 11 Prime 5G एक एंट्री लेवल 5जी स्मार्टफोन है जिसका सीधा मुकाबला हाल ही में लॉन्च हुए Poco M5 से है, वहीं Redmi A1 को उनके लिए पेश किया गया है जो कि फिलहाल फीचर फोन इस्तेमाल कर रहे हैं। Redmi A1 के साथ डुअल रियर कैमरा दिया गया है। इसके अलावा इसमें 5000mAh की बड़ी बैटरी भी दी गई है। Redmi A1 को तीन कलर में पेश किया गया है।

    Redmi A1
    Redmi A1 - फोटो : Redmi

    Redmi A1 की स्पेशिफिकेशन

    रेडमी के इस फोन में 6.52 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका टच सैंपलिंग रेट 120Hz है। फोन के साथ प्री-इंस्टॉल एफएम रेडियो भी मिलेगा। Redmi A1 को तीन कलर में पेश किया गया है जो कि लाइट ब्लू, क्लासिक ब्लैक और लाइट ग्रीन हैं। फोन में डुअल सिम कार्ड सपोर्ट मिलेगा। Redmi A1 के साथ मीडियाटेक हीलियो A22 प्रोसेसर मिलेगा। इसमें एंड्रॉयड 12 का गो एडिशन मिलेगा। इसमें 2 जीबी रैम के साथ 32 जीबी की स्टोरेज मिलेगी जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 512GB तक बढ़ाया जा सकेगा।

    Redmi A1
    Redmi A1 - फोटो : Redmi

    Redmi A1 का कैमरा

    Redmi A1 डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें प्राइमरी लेंस 8 मेगापिक्सल का और दूसरा लेंस AI है। Redmi A1 के फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। कैमरे के साथ कई तरह के मोड्स और फीचर्स मिलेंगे।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें