Redmi A1: अगले सप्ताह लॉन्च होगा यह फोन, कीमत हो सकती है 7000 रुपये से कम

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 03 Sep 2022 09:47 AM IST
सार

Redmi A1 के साथ कंपनी ने क्लिन एंड्रॉयड एक्सपेरियंस का दावा किया है। Redmi A1 के रियर कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश लाइट भी मिलेगी। इसके अलावा फोन को तीन कलर में पेश किया जाएगा। Redmi A1 को ‘Diwali With Mi' कैंपेन के तहत लॉन्च किया जाएगा।

विज्ञापन
Redmi A1 India Launch Date Set for September 6 with Clean Android Experience
Redmi A1 - फोटो : Redmi

    विस्तार

    रेडमी इंडिया का नया फोन Redmi 11 Prime 5G अगले सप्ताह छह सितंबर को लॉन्च होने वाला है और इसी के साथ Redmi A1 को भी लॉन्च किया जाएगा। Redmi A1 को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह एक प्योर एंड्रॉयड फोन होगा जिसे खासतौर पर कम कीमत में बेस्ट फोन की तलाश करने वालों के लिए पेश किया जाएगा। Redmi A1 की माइक्रोसाइट भी कंपनी की वेबसाइट पर लाइव हो गई है।

    Redmi A1 में मीडियाटेक का प्रोसेसर मिलेगा। इसके अलावा Redmi A1 को डुअल रियर कैमरा के साथ लॉन्च किया जाएगा जिनमें से एक वीजीए कैमरा हो सकता है। रेडमी के इस स्मार्टफोन के बैक पैनल पर लेदर टेक्चर दिया जाएग। इसके अलावा Redmi A1 में 5000mAh की बैटरी मिलेगी। रेडमी इंडिया ने सोशल मीडिया हैंडल से Redmi A1 का टीजर भी जारी किया है।

    विज्ञापन

    Redmi A1 के साथ कंपनी ने क्लिन एंड्रॉयड एक्सपेरियंस का दावा किया है। Redmi A1 के रियर कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश लाइट भी मिलेगी। इसके अलावा फोन को तीन कलर में पेश किया जाएगा। Redmi A1 को ‘Diwali With Mi' कैंपेन के तहत लॉन्च किया जाएगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    आपको याद दिला दें कि कुछ दिन पहले ही Redmi A1 को यूएस फेडरल कम्युनिकेशंस कमीशन (FCC) के डाटाबेस और बेंचमार्क साइट Geekbench पर देखा गया है। फोन का मॉडल नंबर 220733SL बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि Redmi A1 को मीडियाटेक Helio A22 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जाएगा।

    Redmi A1 में एंड्रॉयड 12 का गो वर्जन मिलेगा। इसमें 3 जीबी रैम और 32 जीबी की स्टोरेज मिलेगी जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकेगा। Redmi A1 को भारतीय मानक ब्यूरो की वेबसाइट पर भी देखा गया है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें