फायदे की बात: Redmi का यह लोकप्रिय स्मार्टफोन हुआ 1,250 रुपये सस्ता, जानें नई कीमत और फीचर्स

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 18 Jul 2022 11:18 AM IST
सार

फोन में मीडियाटेक हीलियो जी25 प्रोसेसर है जो कि एक ऑक्टाकोर प्रोसेसर है। फोन में 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी।

विज्ञापन
Redmi 9i Sport get a price cut in India know offers and specifications
Redmi 9i Sport - फोटो : mi.com

    विस्तार

    शाओमी के ब्रांड रेडमी इंडिया ने पिछले साल Redmi 9i Sport को भारत में लॉन्च किया था। बजट सेगमेंट में रेडमी का Redmi 9i Sport काफी लोकप्रिय फोन है। यदि आप भी Redmi 9i Sport को खरीदने के लिए कीमत के कम होने का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। Redmi 9i Sport अब सस्ता हो गया है। Redmi 9i Sport की कीमत में 1,250 रुपये की कटौती हुई, हालांकि यह कटौती फ्लिपकार्ट पर चल रही इलेक्ट्रॉनिक सेल के लिए ही है।

    Redmi 9i Sport की नई कीमत

    Redmi 9i Sport
    Redmi 9i Sport - फोटो : Redmi

    Redmi 9i Sport को 8,799 रुपये की कीमत पर पिछले साल भारत में लॉन्च किया गया था। यह कीमत 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वाले वेरियंट की थी जो कि अब 7,549 रुपये हो गई है। रेडमी के इस फोन को नई कीमत के साथ फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है। फोन को कार्बन ब्लैक, मेटालिक पर्पल और कोरल ग्रीन कलर में खरीद सकते हैं।

    विज्ञापन

    रेडमी के इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड 10 आधारित MIUI 12 दिया गया है। इसके अलावा इसमें 6.53 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720x1600 पिक्सल है। फोन में मीडियाटेक हीलियो जी25 प्रोसेसर है जो कि एक ऑक्टाकोर प्रोसेसर है। फोन में 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    कैमरे की बात करें तो Redmi 9i सिंगल रियर कैमरा सेटअप है जो कि 13 मेगापिक्सल का है और इसका अपर्चर f/2.2 है। सेल्फी के लिए Redmi 9i में आपको 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में VoWiFi, 4G, VoLTE, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ए-जीपीएस और माइक्रो यूएसबी पोर्ट दिया गया है। इस फोन में 5,000mAh की बैटरी है जो 10वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें