Redmi 9 Prime की पहली सेल आज, 5020mAh की फास्ट चार्जिंग वाली बैटरी से है लैस
मिली 5,020 एमएएच की बैटरीशुरुआती कीमत है 9,999 रुपये128 जीबी की स्टोरेज का मिलेगा विकल्प

विस्तार
शाओमी के नए स्मार्टफोन Redmi 9 Prime को आज यानी छह अगस्त को पहली बार खरीदने का मौका है। Redmi 9 Prime फोन की बिक्री अमेजन इंडिया से सुबह 10 बजे से शुरू हो गई है। इस फोन में क्वॉड कैमरा सेटअप, 128 जीबी तक की स्टोरेज और 18वॉट की फास्ट चार्जिंग के साथ खरीदा जा सकता है। शाओमी के इस फोन का मुकाबला सैमसंग के बजट फोन गैलेक्सी एम11 से है। आइए जानते हैं रेडमी 9 प्राइम की कीमत और फीचर्स के बारे में...
शाओमी के लेटेस्ट स्मार्टफोन रेडमी 9 प्राइम के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये और 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये है। इस स्मार्टफोन को स्पेस ब्लू, मिंट ग्रीन, सनराइस फ्लेयर और मैट ब्लैक कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।
शाओमी के रेडमी 9 प्राइम स्मार्टफोन में 6.53 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है, जिसका आस्पेक्ट रेश्यो 19.5:9 है। साथ ही इस स्मार्टफोन में मीडियाटेक हीलियो जी80 प्रोसेसर दिया गया है। इस स्मार्टफोन की इंटरनल स्टोरेज को एसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है। वहीं, यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित एमआईयूआई 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
- Samsung Galaxy M31s की पहली सेल आज, 6000mAh की बैटरी से है लैस
- Huawei Freebuds 3i की बिक्री भारत में शुरू, तीन माइक से लैस है यह ईयरबड्स
- बंद होने जा रहा है गूगल का यह लोकप्रिय एप, अक्टूबर 2020 के बाद नहीं कर पाएंगे इस्तेमाल
- दूरदर्शन से 200 टीवी चैनल ने किया भूमिपूजन का लाइव प्रसारण, सोशल मीडिया पर हो रही कवरेज की तारीफ