Redmi ने लॉन्च किया बेहद ही सस्ता स्मार्टफोन, 128GB की स्टोरेज भी मिलेगी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 28 Jul 2022 12:29 PM IST
सार

Redmi 10A Sport में मीडियाटेक Helio G25 प्रोसेसर है जो कि एक ऑक्टाकोर प्रोसेसर है और इसमें 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।

Redmi 10A Sport launched in India With 6GB of RAM Price Specifications
Redmi 10A Sport - फोटो : mi.com

    विस्तार

    शाओमी के ब्रांड रेडमी ने भारतीय बाजार में अपना एक नया किफायती स्मार्टफोन Redmi 10A Sport के तौर पर लॉन्च किया है। Redmi 10A Sport, Redmi 9A Sport का अपग्रेडेड वर्जन है। Redmi 10A Sport के साथ पहले के मुकाबले रैम और स्टोरेज के अलावा कुछ खास बदलाव नहीं किया गया है। Redmi 10A Sport के साथ 6 जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। बता दें कि Redmi 10A को इसी साल अप्रैल में भारत में दो वेरियंट में लॉन्च किया गया था।

    Redmi 10A Sport की कीमत 10,999 रुपये है। इस कीमत में 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। फोन को अमेजन इंडिया और कंपनी की साइट से खरीदा जा सकेगा। Redmi 10A Sport की बिक्री चारकोल ब्लैक, सी ब्लू और स्लेट ग्रे कलर में होगी।

    Redmi 10A Sport में एंड्रॉयड आधारित MIUI 12.5 है। इसमें 6.53 इंच की एचडी प्लस IPS डिस्प्ले है। डिस्प्ले का आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। Redmi 10A Sport में मीडियाटेक Helio G25 प्रोसेसर है जो कि एक ऑक्टाकोर प्रोसेसर है और इसमें 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।