Redmi 10A: 10 हजार रुपये से कम कीमत में हुआ लॉन्च, 5000mAh की है बैटरी
इसके अलावा रेडमी के इस फोन में 13 मेगापिक्सल का सिंगल रियर कैमरा है। Redmi 10A का मुकाबला Tecno Pova Neo, Realme C11 (2021) और Samsung Galaxy M02 जैसे फोन के साथ है।

विस्तार
रेडमी इंडिया ने अपने बजट स्मार्टफोन Redmi 10A को भारत में लॉन्च कर दिया है। Redmi 10A, पिछले साल लॉन्च हुए Redmi 9A का अपग्रेडेड वर्जन है। Redmi 10A में मीडियाटेक Helio G25 प्रोसेसर के साथ 64 जीबी तक की स्टोरेज दी गई है। इसके अलावा रेडमी के इस फोन में 13 मेगापिक्सल का सिंगल रियर कैमरा है। Redmi 10A का मुकाबला Tecno Pova Neo, Realme C11 (2021) और Samsung Galaxy M02 जैसे फोन के साथ है।
Redmi 10A के 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज की कीमत 8,499 रुपये है। वहीं 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 9,499 रुपये है। Redmi 10A की बिक्री 26 अप्रैल से कंपनी की साइट से शुरू होगी। रेडमी 10ए चारकोल ब्लैक, सी ब्लू, स्लेट ग्रे कलर में होगा। Redmi 9A को पिछले साल 6,799 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था।
Redmi 10A में एंड्रॉयड आधारित MIUI 12.5 है। फोन में 6.53 इंच की एचडी प्लस IPS डिस्प्ले है। इसमें मीडियाटेक Helio G25 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी तक रैम और 64 जीबी तक की स्टोरेज है। इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जिसका अपर्चर f/2.2 है। रियर कैमरे के साथ LED फ्लैश लाइट है।
फ्रंट में सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G LTE, Wi-Fi 802.11 b/g/n, ब्लूटूथ 5, GPS/A-GPS और माइक्रो यूएसबी पोर्ट के साथ 3.5mm का हेडफोन जैक है। फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर है और 5000mAh की बैटरी दी गई है जिसके साथ 10W की चार्जिंग है।