20 अप्रैल को भारत में लॉन्च होगा Redmi 10A, जानें इसके फीचर्स
Redmi 10A में एंड्रॉयड आधारित MIUI 12.5 है। इसमें 6.53 इंच की HD+ डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720x1600 पिक्सल है। Redmi 10A में मीडियाटेक Helio G25 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी और 128 जीबी तक की स्टोरेज है।

विस्तार
रेडमी के नए स्मार्टफोन Redmi 10A की भारत में लॉन्चिंग कंफर्म हो गई है। Redmi 10A को भारतीय बाजार में 20 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा। Redmi 10A की बिक्री अमेजन इंडिया से होगी। अमेजन पर फोन के लिए माइक्रोसाइट भी लाइव हो गई है। टीजर के मुताबिक Redmi 10A को बड़ी डिस्प्ले, बड़ी बैटरी और रैम बूस्टर फीचर के साथ लॉन्च किया जाएगा। Redmi का यह फोन पिछले महीने ही चीन में लॉन्च हुआ है।
Redmi 10A की संभावित कीमत
हाल ही में एक लीक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Redmi 10A की शुरुआती कीमत 10,000 रुपये हो सकती है। फोन को दो रैम और स्टोरेज में पेश किया जाएगा। Redmi 10A ब्लैक, ब्लू और ग्रे कलर में लॉन्च होगा। बता दें कि Redmi 10A को चीन में 699 चीनी युआन यानी करीब 8,300 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है।
Redmi 10A की स्पेसिफिकेशन
जैसे कि हमने पहले ही बताया कि Redmi 10A चीन में लॉन्च हो गया है। ऐसे में फोन के चाइनीज वर्जन के फीचर्स के बारे में जानकारी उपलब्ध है। Redmi 10A में एंड्रॉयड आधारित MIUI 12.5 है। इसमें 6.53 इंच की HD+ डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720x1600 पिक्सल है। Redmi 10A में मीडियाटेक Helio G25 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी और 128 जीबी तक की स्टोरेज है जिसे मेमोरी कार्ड के जरिए 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।
Redmi 10A में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जिसके साथ Xiaomi AI Camera 5.0 का सपोर्ट है। सेल्फी के लिए रेडमी के इस फोन में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ v5, माइक्रो यूएसबी पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक है। फोन में 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 10W की चार्जिंग का सपोर्ट है।