Redmi 10A और Redmi 10C जल्द भारत में होंगे लॉन्च, फीचर्स लीक

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 25 Jan 2022 10:16 AM IST
सार

Redmi 10A और Redmi 10C की कीमत 12,000 रुपये से कम होगी। Redmi 10A के दो कोड नेम सामने आ रहे हैं जो कि thunder और light हैं। Redmi 10C के कोड नेम fog, rain और wind बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Redmi 10A and Redmi 10C launch in India soon With MediaTek SoCs and Triple Rear Cameras
Redmi 10A and Redmi 10C - फोटो : mi.com

    विस्तार

    रेडमी के दो बजट स्मार्टफोन भारत में आने के लिए तैयार हैं। खबर है कि Redmi 10A और Redmi 10C जल्द भारतीय बाजार में लॉन्च होंगे। कहा जा रहा है कि इन दोनों फोन को तीन रियर कैमरे के साथ पेश किया जाएगा जिसमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का होगा। इसके अलावा दोनों फोन में मीडियाटेक का प्रोसेसर मिलेगा। रिपोर्ट के मुताबिक Redmi 10A और Redmi 10C को भारत के अलावा चीन और ग्लोबल मार्केट में एक ही साथ लॉन्च किया जाएगा।

    Xiaomiui की एक रिपोर्ट के मुताबिक Redmi 10A और Redmi 10C की कीमत 12,000 रुपये से कम होगी। Redmi 10A के दो कोड नेम सामने आ रहे हैं जो कि thunder और light हैं। Redmi 10C के कोड नेम fog, rain और wind बताए जा रहे हैं।

    विज्ञापन

    Redmi 10A और Redmi 10C में प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का लेंस मिलेगा जो कि सैमसंग ISOCELL S5KJN1 सेंसर होगा या फिर दोनों फोन में ओमनीविजन OV50C सेंसर दिया जाएगा। Redmi 10A और Redmi 10C में दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का मिलेगा जो कि अल्ट्रा वाइड एंगलम मिलेगा। तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मिलेगा। बता दें कि Redmi 9A की बिक्री भारतीय बाजार में 7,499 रुपये की शुरुआती कीमत पर हो रही है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बता दें कि भारत में Redmi Note 11S की लॉन्चिंग कंफर्म हो गई है। Redmi Note 11S की लॉन्चिंग भारत में 9 फरवरी 2022 को होने वाली है। रेडमी इंडिया ने इसका टीजर भी जारी कर दिया है। नए फोन के लिए कंपनी #SetTheBar हैशटैग का इस्तेमाल कर रही है। कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर फोन की माइक्रोसाइट भी लाइव हो गई है, हालांकि फोन के किसी भी फीचर के बारे में जानकारी नहीं दी गई है। टीजर के मुताबिक फोन में चार रियर कैमरे मिलेंगे।

    लीक रिपोर्ट के मुताबिक Redmi Note 11S में 108 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा जो कि ISOCELL HM2 सेंसर होगा। बता दें कि यह सेंसर Redmi Note 10 Pro Max में भी है। इसके अलावा फोन में एक 2 मेगापिक्सल का ओमनीविजन कैमरा, एक 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ लेंस और एक 8 मेगापिक्सल का Sony IMX355 अल्ट्रा वाइड सेंसर होगा।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें