Redmi 10 vs Realme C35: 12,000 रुपये में बेस्ट फोन कौन-सा है, कौन-कौन से फीचर्स मिलेंगे

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 19 Mar 2022 09:24 AM IST
विज्ञापन
Redmi 10 vs Realme C35 which phone is best under Rs 12000 price specifications and more
Redmi 10 vs Realme C35 - फोटो : amarujala

    रेडमी इंडिया ने हाल ही में Redmi 10 को भारत में लॉन्च किया है। नया फोन Redmi 9 का अपग्रेडेड वर्जन है, हालांकि Redmi 10 का भारतीय वेरियंट ग्लोबल वेरियंट के मुकाबले काफी अलग है। Redmi 10 में वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले दी गई है। इसके अलावा फोन में डुअल रियर कैमरा है। Redmi 10 का मुकाबला भारतीय बाजार में Realme C35 के साथ तगड़ा है। Realme C35 की शुरुआती कीमत जहां 11,999 रुपये है, वहीं Redmi 10 की शुरुआती कीमत 10,999 रुपये है तो आइए जानते हैं कि दोनों फोन में आपको क्या-क्या मिलने वाला है?

    Redmi 10 vs Realme C35
    Redmi 10 vs Realme C35 - फोटो : Twitter

    Redmi 10 vs Realme C35: कीमत

    Redmi 10 के 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 10,999 रुपये है। वहीं 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 12,999 रुपये रखी गई है। फोन को कैरेबियन ग्रीन, मिडनाइट ब्लैक और पैसिफिक ब्लू कलर में खरीदने का मौका मिलेगा।Realme C35 के 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 11,999 रुपये है। वहीं 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 12,999 रुपये रखी गई है। Realme C35 को ग्लोइंग ब्लैक और ग्लोइंग ग्रीन कलर में खरीदा जा सकेगा।

    Redmi 10 vs Realme C35
    Redmi 10 vs Realme C35 - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    Redmi 10 vs Realme C35: प्रोसेसर और डिस्प्ले

    Redmi 10 में एंड्रॉयड 11 आधारित MIUI 13 है। इसके अलावा इसमें 6.7 इंच की HD+ डिस्प्ले है जिसकी ब्राइटनेस 400 निट्स है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन है। Redmi 10 में स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए Adreno 610 GPU और 6 जीबी तक LPDDR4X रैम के साथ 128 जीबी तक की स्टोरेज है। फोन में 2 जीबी वर्चुअल रैम भी है।Realme C35 में एंड्रॉयड 11 आधारित Realme UI R एडिशन दिया गया है। फोन में 6.6 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। फोन में Unisoc T616 ऑक्टाकोर प्रोसेसर, 4 जीबी LPDDR4X रैम और 128 जीबी की स्टोरेज है। फोन के किनारे आईफोन 13 सीरीज की तरह फ्लैट हैं, हालांकि डिस्प्ले कर्व्ड है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें