Redmi 10 Prime की भारत में लॉन्चिंग हुई कंफर्म, जानें फीचर्स से लेकर तारीख तक

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 23 Aug 2021 05:05 PM IST
सार

Redmi 10 Prime की भारतीय कीमत के बारे में तो लॉन्चिंग के बाद ही जानकारी मिलेगी, हालांकि Redmi 10 Prime के ग्लोबल वेरियंट की शुरुआती कीमत 179 डॉलर यानी करीब 13,300 रुपये है। यह कीमत 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज की है।

विज्ञापन
Redmi 10 Prime India Launch Date Teased for September 3 know expected specifications
Redmi 10 Prime - फोटो : REDMIINDIA/TWITTER

    विस्तार

    Redmi 10 Prime की भारत में लॉन्चिंग कंफर्म हो गई है। Redmi 10 Prime को तीन सितंबर को भारत में पेश किया जाएगा। कंपनी ने इसका टीजर भी जारी कर दिया है। Redmi 10 Prime, Redmi 10 का री-ब्रांडेड वर्जन होगा जिसे पिछले सप्ताह भारत में लॉन्च किया गया है। नए फोन में पंचहोल डिस्प्ले मिलेगी और इसके अलावा मीडियाटेक हीलियो प्रोसेसर मिलेगा। Redmi 10 Prime की माइक्रोसाइट भी लाइव हो गई है।

    माइक्रोसाइट पर फोन के फीचर्स के बारे में भी जानकारी दी गई है जिसके मुताबिक फोन में पंचहोल डिस्प्ले मिलेगी और एडेप्टिव रिफ्रेश रेट मिलेगा। फोन में डुअल माइक्रोफोन का सपोर्ट मिलेगा। पिछले सप्ताह ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन साइट पर मॉडल नंबर 21061119BI के साथ देखा गया था।

    विज्ञापन

    Redmi 10 Prime की संभावित कीमत

    Redmi 10 Prime की भारतीय कीमत के बारे में तो लॉन्चिंग के बाद ही जानकारी मिलेगी, हालांकि Redmi 10 Prime के ग्लोबल वेरियंट की शुरुआती कीमत 179 डॉलर यानी करीब 13,300 रुपये है। यह कीमत 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज की है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Redmi 10 Prime की संभावित स्पेसिफिकेशन

    Redmi 10 Prime को Redmi 10 के फीचर्स के साथ ही पेश किया जा सकता है। Redmi 10 में एंड्रॉयड 11 आधारित MIUI 12.5 दिया गया है। इसके अलावा फोन में 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। डिस्प्ले एडैप्टिवसिंक है और इसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। फोन में Mode 3.0 और सनलाइट डिस्प्ले का सपोर्ट है। इसमें मीडियाटेक हीलियो G88 प्रोसेसर, 6 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज है।

    Redmi 10 Prime का कैमरा

    कैमरे भी रेडमी 10 जैसा ही हो सकता है। फोन में चार रियर कैमरे दिए गए हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का है। वहीं दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड, तीसरा लेंस 2 मेगापिक्स का मैक्रो और चौथा 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर है। सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

    Redmi 10 Prime की बैटरी

    फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और एआई फेस अनलॉक भी है। इसमें 5000mAh की बैटरी है जो कि 18W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन के साथ 22.5W का चार्जर बॉक्स में मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और 3.5एमएम का हेडफोन जैक है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें