Redmi 10 Power vs Poco M4 Pro: 15,000 रुपये में बेस्ट स्मार्टफोन कौन-सा है?

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 21 Apr 2022 06:00 PM IST
विज्ञापन
Redmi 10 Power vs Poco M4 Pro best smartphone under Rs 15000
Redmi 10 Power vs Poco M4 Pro - फोटो : amarujala

    रेडमी ने हाल ही में Redmi 10 Power को भारत में लॉन्च किया है। नया फोन Redmi 9 Power का अपग्रेडेड वर्जन है जिसे पिछले साल सितंबर में लॉन्च किया गया था। Redmi 10 Power में स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम दी गई है। रेडमी के इस फोन का मुकाबला Poco M4 Pro से है। Poco M4 Pro और Redmi 10 Power दोनों की शुरुआती कीमत 14,999 रुपये है। Poco M4 Pro में 4G कनेक्टिविटी है और इसमें 6.43 इंच की एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। Poco M4 Pro में मीडियाटेक Helio G96 प्रोसेसर दिया गया है। आइए जानते हैं कि 15,000 रुपये की रेंज में Poco M4 Pro और Redmi 10 Power में से कौन-सा फोन बेस्ट है?

    Poco M4 Pro
    Poco M4 Pro - फोटो : amarujala

    Redmi 10 Power vs Poco M4 Pro: स्पेसिफिकेशन

    Poco M4 Pro में एंड्रॉयड 11 आधारित MIUI 13 है। इसमें 6.43 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है जिसकी ब्राइटनेस 1,000 निट्स और रिफ्रेश रेट 90Hz है। फोन में मीडियाटेक हीलियो G96 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी तक LPDDR4x रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज दी गई है। फोन में लिक्विड कूल टेक्नोलॉजी 1.0 है। फोन में डायनेमिक रैम भी है जिसकी मदद से रैम को 11 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।Redmi 10 Power में एंड्रॉयड 11 आधारित MIUI 13 है। इसमें 6.7 इंच की HD+ IPS LCD डिस्प्ले है जिसकी ब्राइटनेस 400 निट्स तक है। डिस्प्ले के साथ गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन मिलेगा। इसमें स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर के साथ ग्राफिक्स के लिए Adreno 610 GPU, 8 जीबी LPDDR4x रैम के साथ 3 जीबी तक वर्चुअल रैम भी मिलेगा यानी कुल 11 जीबी रैम मिलेगा।

    Redmi 10 Power
    Redmi 10 Power - फोटो : amarujala

    Redmi 10 Power vs Poco M4 Pro: कैमरा

    पोको के इस फोन में तीन रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 64 मेगापिक्सल का है। दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल दिया गया है। इसके अलावा इसमें 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर भी है। सेल्फी के लिए पोको के इस फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा।कैमरे की बात करें तो रेडमी के इस फोन में दो रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/1.8 है। दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का f/2.4 अपर्चर वाला है। इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें