स्टीरियो स्पीकर और हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले के साथ Redmi 10 2022 हुआ लॉन्च

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 14 Feb 2022 05:06 PM IST
सार

Redmi 10 में एंड्रॉयड 11 आधारित MIUI 12.5 दिया गया है। इसके अलावा फोन में 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है।

विज्ञापन
Redmi 10 2022 launched With MediaTek Helio G88 SoC Specifications
Redmi 10 - फोटो : mi

    विस्तार

    रेडमी ने Redmi 10 का 2022 एडिशन Redmi 10 2022 के नाम से लॉन्च कर दिया है। Redmi 10 2022 के लॉन्चिंग की जानकारी कंपनी के ब्लॉग से मिली है, हालांकि कीमत और उपलब्धता के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है। Redmi 10 2022 में मीडियाटेक Helio G88 प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा इसमें 4 जीबी तक रैम दी गई है। नए फोन के फीचर्स काफी हद तक पहले से बाजार में मौजूद Redmi 10 जैसे हैं। Redmi 10 2022 को कार्बन ग्रे, पेबल व्हाइट और सी ब्लू कलर में खरीदा जा सकेगा।

    पिछले साल अक्तूबर में मलेशिया में Redmi 10 को लॉन्च किया गया था। Redmi 10 को तीन रैम और स्टोरेज वेरियंट में लॉन्च किया गया था। मलेशिया में Redmi 10 के 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 179 डॉलर यानी करीब 13,300 रुपये थी।

    विज्ञापन

    Redmi 10 2022 की स्पेसिफिकेशन

    Redmi 10 में एंड्रॉयड 11 आधारित MIUI 12.5 दिया गया है। इसके अलावा फोन में 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। डिस्प्ले एडैप्टिवसिंक है और इसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन है। फोन में Mode 3.0 और सनलाइट डिस्प्ले का सपोर्ट है। इसमें मीडियाटेक हीलियो G88 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 64 जीबी की स्टोरेज है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Redmi 10 का कैमरा

    कैमरे की बात करें फोन में चार रियर कैमरे दिए गए हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का है। वहीं दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड, तीसरा लेंस 2 मेगापिक्स का मैक्रो और चौथा 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर है। सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

    Redmi 10 की बैटरी

    फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और एआई फेस अनलॉक भी है। इसमें 5000mAh की बैटरी है जो कि 18W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन के साथ 22.5W का चार्जर बॉक्स में मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और 3.5एमएम का हेडफोन जैक है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें