Realme X7 Pro 5G की पहली सेल आज, इसमें है 65W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट

रिलयलमी ने हाल ही में अपने दो नए 5जी स्मार्टफोन Realme X7 और Realme X7 Pro को भारत में लॉन्च किया है। इससे पहले इन दोनों फोन Realme X7 और Realme X7 Pro को पिछले साल सितंबर में चीन में लॉन्च किया गया था। इनमें से Realme X7 Pro की आज यानी 10 फरवरी को भारत में पहली सेल है। फोन को आज दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट और रियलमी की वेबसाइट से खरीदा जा सकेगा।

Realme X7 Pro की स्पेसिफिकेशन
Realme X7 Pro में 6.55 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ आती है। इसमें एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जो 91.6 फीसदी स्क्रीन टू बॉडी रेशियो के साथ आती है। पावर के लिए इसमें ऑक्टाकोर Dimensity 1000+ SoC प्रोसेसर दिया गया है। यह स्मार्टफोन Android 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसमें Realme UI का इंटरफेस दिया गया है।

Realme X7 Pro का कैमरा
Realme X7 Pro के रियर में भी चार कैमरे का सेटअप दिया गया है जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का ब्लैक एंड व्हाइट पोट्रेट सेंसर दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें भी 32 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर दिया गया है।

Realme X7 Pro की बैटरी
इसमें 4500एमएएच की बैटरी है जो 65वॉट की डर्ट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। इसके साथ भी एआई पावर सेविंग मोड मिलेगा। कीमत की बात करें तो Realme X7 PRO 5G को एक ही वेरियंट 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट में पेश किया गया है जिसकी कीमत 29,999 रुपये है। फोन की बिक्री 10 फरवरी से फ्लिपकार्ट, रियलमी के ऑनलाइन स्टोर और ऑफलाइन स्टोर से होगी। फोन फैंटसी और मायस्टिक ब्लैक कलर वेरियंट में मिलेगा।