कोरोना के कारण टली Realme X7 Max की भारत में लॉन्चिंग, फीचर्स हुए लीक
Realme X7 Max में 6.43 इंच की सैमसंग की सुपर एमोलेड फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिल सकती है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz होगा।

विस्तार
रियलमी का नया स्मार्टफोन Realme X7 Max 4 मई को भारत में लॉन्च होने वाला था लेकिन कंपनी ने कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए फोन की लॉन्चिंग को फिलहाल कुछ समय के लिए टाल दिया है। Realme X7 Max के रिटेल बॉक्स की फोटो लीक हुई है जिससे फोन के कुछ फीचर्स के बारे में जानकारी मिली है।
लीक रिपोर्ट के मुताबिक Realme X7 Max में मीडियाटेक Dimensity 1200 प्रोसेसर मिलेगा। इसके अलावा यह भी कहा जा रहा है कि Realme X7 Max, Realme GT Neo का री-ब्रांडेड वर्जन होगा। टिप्सटर @Gadgetsdata ने ट्विटर पर फोन के रिटेल बॉक्स की इमेज शेयर की है। रिटेल बॉक्स से जानकारी मिली है कि इसमें 5जी का सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाली सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिलेगी।
Realme X7 Max की संभावित स्पेसिफिकेशन
जैसा कि कहा जा रहा है कि यह फोन Realme GT Neo का री-ब्रांडेड वर्जन होगा। ऐसे में इस फोन के फीचर्स भी नीओ वाले हो सकते हैं। Realme X7 Max में 6.43 इंच की सैमसंग की सुपर एमोलेड फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिल सकती है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz होगा।
इसके अलावा फोन में 12 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज मिल सकती है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है जिसमें प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का Sony IMX682 सेंसर होगा। वहीं दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का और तीसरा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस होगा। इसमें 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिल सकता है।