Realme X50 Pro 5G इस दिन होगा लॉन्च, मिल सकती है दमदार बैटरी

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Fri, 14 Feb 2020 12:54 PM IST
सार

रियलमी एक्स50 प्रो स्मार्टफोन 24 फरवरी 2020 को होगा लॉन्चयूजर्स को इस फोन में दमदार कैमरा और बैटरी मिल सकती हैरियलमी ने कुछ दिनों पहले सी3 को भारत में लॉन्च किया था

विज्ञापन
Realme X50 Pro 5G smartphone launch on 24 February 2020 know expected price and specs
Realme X50 Pro 5G - फोटो : @I0m0Dhruv/twitter

    विस्तार

    चीनी टेक कंपनी रियलमी (Realme) अपने पहले 5जी स्मार्टफोन एक्स50 प्रो (Realme X50 Pro 5G) को ग्लोबल लेवल पर 24 फरवरी के दिन लॉन्च करने वाली है। कंपनी इस फोन को पहले मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2020 इवेंट में पेश करने वाली थी, लेकिन कोरोना वायरस के चलते इस कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया था। वहीं, इससे पहले कंपनी ने कई डिवाइसेज स्मार्टफोन बाजार में उतारा थे, जिसको खरीदने के लिए लंबी-लंबी कतारे लगी थी। तो चलिए जानते हैं रियलमी एक्स50 प्रो 5जी की संभावित स्पेसिफिकेशन और कीमत के बारे में...

    रियलमी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट करते हुए लिखा है कि MWC 2020 इवेंट कोरोनावायरस की वजह से रद्द हो गया है और अब हम अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन एक्स50 प्रो 5जी की लॉन्चिंग ऑनलाइन करेंगे। सूत्रों की मानें तो कंपनी इस फोन की कीमत प्रीमियम रेंज में रखेगी। हालांकि, असल कीमत और स्पेसिफिकेशन की जानकारी लॉन्चिंग के बाद ही मिलेगी।

    विज्ञापन

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी इस फोन में एचडी प्लस डिस्प्ले देगी। इसके साथ ही बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में स्नैपड्रैगन 765 जी एसओसी दी जा सकती है। फिलहाल, अब तक इस फोन के कैमरा की जानकारी नहीं मिली है। वहीं, दूसरी तरफ इस फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी के साथ ब्लूटूथ, वाई-फाई और जीपीएस जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें