Realme ने स्मार्टवॉच समेत एक साथ भारत में लॉन्च किए चार प्रोडक्ट, शुरुआती कीमत 1,299 रुपये

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 23 Jul 2021 03:43 PM IST
सार

Realme Watch 2 Pro की कीमत 4,999 रुपये है। इसकी बक्री 26 जुलाई से होगी। Realme Watch 2 की कीमत 3,499 रुपये है, लेकिन लॉन्चिंग ऑफर के तहत इसे 2,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। Realme Buds Wireless 2 की कीमत 2,299 रुपये है,

विज्ञापन
Realme Watch 2 Series Buds Wireless 2 Series Buds Q2 Neo Launched in India
Realme Watch 2 Series - फोटो : amarujala

    विस्तार

    रियलमी इंडिया ने भारतीय बाजार में एक साथ कई प्रोडक्ट लॉन्च किए हैं जिनमें Realme Watch 2 सीरीज, Buds Wireless 2 सीरीज और Buds Q2 Neo शामिल हैं। रियलमी के इन प्रोडक्ट की शुरुआती कीमत 1,499 रुपये है। इन सभी प्रोडक्ट की बिक्री 26 जुलाई से फ्लिपकार्ट, अमेजन, रियलमी के ऑनलाइन स्टोर और तमाम रिटेल स्टोर से शुरू होगी।

    Realme Watch 2 Series, Buds Wireless 2 Series, Buds Q2 Neo की कीमत

    Realme Watch 2 Pro की कीमत 4,999 रुपये है। इसकी बक्री 26 जुलाई से होगी। Realme Watch 2 की कीमत 3,499 रुपये है, लेकिन लॉन्चिंग ऑफर के तहत इसे 2,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। Realme Buds Wireless 2 की कीमत 2,299 रुपये है, लेकिन ऑफर के तहत यह 1,999 रुपये में मिलेगा। Realme Buds Wireless 2 Neo की कीमत 1,499 रुपये है लेकिन ऑपर के साथ इसे 1,399 रुपये में खरीदा जा सकेगा। Realme Buds Q2 Neo की कीमत 1,599 रुपये है लेकिन लॉन्चिंग ऑफर के साथ इसे 1,299 रुपये में खरीदा जा सकेगा।

    विज्ञापन

    Realme Watch 2 Series की स्पेसिफिकेशन

    Realme Watch 2 सीरीज के तहत दो वॉच लॉन्च हुई हैं जिनमें Realme Watch 2 और Realme Watch 2 Pro शामिल हैं। Realme Watch 2 Pro में 1.75 इंच की कलर स्क्वॉयर डिस्प्ले है। इसमें जीपीएस का सपोर्ट है। वहीं Realme Watch 2 में 1.4 इंच की डिस्प्ले है। दोनों वॉच में 90 स्पोर्ट्स मोड मिलेंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    खास फीचर्स की बात करें इस लिस्ट में हाइड्रेशन रिमाइंडर, सेडेंटरी रिमाइंडर, कैमरा कंट्रोल और मेडिटेशन एसिस्टेंट के नाम शामिल हैं। वॉच में SpO2 ट्रैकिंग के साथ स्लीप ट्रैकर, हार्ट रेट मॉनिटर भी है। कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ v5 है और वॉटर रेसिस्टेंट के लिए IP68 की रेटिंग है। Realme Watch 2 की बैटरी को लेकर 12 दिनों के और Realme Watch 2 Pro की बैटरी का 14 दिनों के बैकअप का दावा है।

    Realme Buds Wireless 2 Series के फीचर्स

    Realme Buds Wireless 2 में भी पहले वाले मॉडल की तरह एक्टिव न्वाइज कैंसिलेशन है। इसक अलावा इसमें ब्लूटूथ एडवांस कोडेक LDAC का सपोर्ट है जिसे लेकर शानदार ऑडियो का दावा किया गया है। इसके साथ AAC और SBC ब्लूटूथ कोडेक का भी सपोर्ट है। इस नेकबैंड में 13.6mm का डायनेमिक ड्राइवर है और इसकी बैटरी को लेकर 22 घंटे के बैकअप का दावा किया गया है। इसमें 88ms की लो लैटेसी मोड है। वॉटर रेसिस्टेंट के लिए इसे IPX5 की रेटिंग मिली है।

    Realme Buds Wireless 2 Neo के फीचर्स भी Buds Wireless 2 जैसे ही हैं, हालांकि कुछ बदलाव भी किए गए हैं। इसमें 11.2mm का ड्राइवर है और इसकी बैटरी को लेकर 17 घंटे के बैकअप का दावा किया है। इसमें फास्ट चार्जिंग का भी सपोर्ट दिया गया है जिसे लेकर दावा है कि 10 मिनट की चार्जिंग में 120 मिनट का बैकअप मिलेगा। चार्जिंग के लिए इसमें टाईप-सी पोर्ट है। इसे भी IPX4 की रेटिंग मिली है।

    Realme Buds Q2 Neo के फीचर्स

    Realme Buds Q2 Neo में 10mm का डायनेमिक ड्राइवर दिया गया है जैसा कि Realme Buds Q2 में है। इसमें इनवायरमेंटल न्वाइज कैंसिलेशन है। इसमें भी गेमिंग के लिए 88ms लो लैटेसी मोड है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें